Breaking News

Latest Breaking News News

खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

रायपुर। खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह खेल मैदान में सोमवार को 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य एवं रंगारंग शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के रायपुर, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग एवं बस्तर संभाग के लगभग 330…

राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनके पिता को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध के नाम पर किसी…

जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। जमीन विवाद में फूफा ने अपने भतीजे की हत्या करी दी। दोनों के बीच आए दिन जमीन को लेकर विवाद होता था और यही विवाद हत्या की वजह बना। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया और आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना तपकरा…

रिसाली में कल से शुरू होगा ओवरहेड टैंक का संधारण, इन 8 वार्डों में नहीं आएगा पानी

भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली 8 वार्डों में मंगलवार से शुक्रवार तक यानी चार दिनों तक पानी नहीं आएगा। दरअसल निगम के नेवई ओवर हेड टैंक का संधारण कार्य मंगलवार से शुरू होगा। पाइप लाइन लिकेज होने की वजह से शुक्रवार तक के लिए शट्डाउन लिया गया है। इसके कारण…

महतारी वंदन योजना से माधुरी पाडे के जीवन में आई खुशियां, इस दिवाली हाथों से बना रही मिट्टी के दीये

बलौदाबाजार। त्योहारों की खुशियां तब और बढ़ जाती हैं, जब अपनों के चेहरे पर मुस्कान हो और मन में आत्मनिर्भरता का विश्वास। बलौदाबाजार नगर के वार्ड क्रमांक 18 निवासी  माधुरी पाडे पति हरिकिशन पाडे के जीवन में भी कुछ ऐसी ही खुशियां आई हैं। मिट्टी को आकार देकर दीये और…

आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने खंडुआ में किया सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण, श्रमिकों से किया सीधा संवाद

रायपुर। वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ जल संरक्षण एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वीबी-जी रामजी के आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने रविवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रवास के दौरान जनपद पंचायत सिमगा…

लोकभवन में सतर्कता जागरूकता, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली ईमानदारी और पारदर्शिता की शपथ

रायपुर। लोकभवन में सोमवार से 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर लोकभवन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रशासनिक कार्यों में ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शपथ ली। यह जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक मनाया जा रहा है।…

छत्तीसगढ़ में फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी मिलेगा पात्र हितग्राहियों को राशन

खाद्य विभाग ने किया स्पष्ट, फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने मात्र से कोई पात्र हितग्राही राशन से वंचित नहीं होता रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन प्राप्त करने के लिए फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने पर भी पात्र हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराने की वैकल्पिक व्यवस्था का प्रावधान है।…

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – रमेन डेका

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं से अपने नए विचारों को स्टार्टअप में बदलने, नवाचार को अपनाने और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम है और युवाओं के विचार देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे…

केबिनेट सचिव ने संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने राज्य के मुख्य सचिवों से की वीडियो कॉन्फ्रेंस

रायपुर। भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने नई दिल्ली से देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान अर्नब के मद्देनजर राज्यों को व्यापक तैयारियों एवं चक्रवात से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।…

छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, 9 नवंबर को रहेगी सरकारी छुट्टी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के पावन अवसर पर सार्वजनिक/सामान्य अवकाश की घोषणा की है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस वर्ष यह अवकाश 09 नवंबर 2026 (दिन-सोमवार) को रहेगा। पहले गोवर्धन पर्व…

जागृति’ के दिव्य प्रकाश एवं एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ निरंकारी सन्त समागम

दुर्ग भिलाई के श्रद्धालुओं ने दी छतीसगढ़ी भक्ति गीत की प्रस्तुति भिलाई। “जागरूकता केवल बाहरी सजगता तक सीमित नहीं, बल्कि विचारों, व्यवहार और भावनाओं में भी चेतन रहना आवश्यक है।’’ इसी आध्यात्मिक संदेश का आह्वान करते हुए निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम के…

Breaking News : भिलाई में 4 करोड़ रुपए कैश बरामद, पिकअप में गुप्त चेंबर बनाकर छिपाई थी नगदी

दो संदिग्ध पकड़ाए, पुलिस ने किया पिकअप जब्त, जांच में जुटी पुलिस भिलाई। वाहनों की जांच के दौरान दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध रूप से ले जाई जा रही चार करोड़ रुपए नकदी पुलिस ने पकड़ी है। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन…

महानदी पर 92 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन पुल, पुराने जर्जर पुल से लोगों को मिलेगी मुक्ति

धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन ने धमतरी जिले में महानदी पर अछोटा के पास 92 करोड़ रुपये की लागत से नए फोरलेन पुल निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्य ओडिशा को आपस में जोड़ने वाला यह नया फोरलेन पुल करीब 35 साल पुराने जर्जर ढांचे…

रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर बड़ा हादसा : खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, 3 यात्रियों की मौत

अंबिकापुर से रायपुर के लिए निकली थी बस, सुबह 5:30 बजे हुआ हादसा रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे नंबर 130 पर बलौदाबाजार के दरचुरा गांव के पास तेज रफ्तार बस सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे से टकरा गई।…