Breaking News

Latest Breaking News News

चक्रवात को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट : किसानों को धान की कटाई रोकने व कटी फसल सुरक्षित रखने की सलाह

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान को लेकर छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण चक्रवाती गतिविधियां बढ़ रही हैं। चक्रवाती तूफान के दौरान हवा की गति 115 से 140…

मन की बात देश की लोकशक्ति व 140 करोड़ देशवासियों से संवाद का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अभनपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व सिद्धार्थ शंभू के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ी रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अभनपुर स्थित अग्रवाल भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं सिद्धार्थ शंभू के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

प्रदेशभर में वाहनों की जांच, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 के परमिट होंगे निरस्त

रायपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा प्रदेशभर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बीते दो दिनों में विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 364 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 4 लाख 81 हजार 300 रुपए समन शुल्क…

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा

परिवहन मंत्री  केदार कश्यप ने भानुप्रतापपुर-कोरर और भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर बसों को दिखाई हरी झंडी कांकेर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत कांकेर जिले के दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू की गई है। परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने भानुप्रतापपुर-कोरर और भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर बसों को हरी झंडी दिखाकर…

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 7वें मैच में मैनपाट टाइटन्स ने राजधानी रॉयल्स को 5-2 से हराया

केन्द्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद  कमलेश जांगड़े और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा भी मैच देखने पहुंचे रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के सातवें मुकाबले में आज प्रदीप मोर की मैनपाट टाइटन्स ने राजधानी रॉयल्स को 5-2 से करारी शिकस्त दी। लीग के मैचों के बढ़ते रोमांच…

बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने परिस्थितियां नहीं, दृढ़ संकल्प और मेहनत जरूरी : वित्त मंत्री चौधरी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में आयोजित कोलोसस एवं अंतरराष्ट्रीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस और यूथ पार्लियामेंट के समापन समारोह में हुए शामिल रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रविवार को नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू) में आयोजित कोलोसस एवं अंतरराष्ट्रीय मॉडल यूनाइटेड…

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह

बालोद। ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गों से जोड़ने और बारहमासी सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी कड़ी में जिले के ग्राम पंचायत मोंगरी में वर्षों से प्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति मिलने के बाद…

कवर्धा में मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, गांव में मचा हड़कंप

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के किशनगढ़ गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत खुदाई के दौरान एक मानव कंकाल मिला। खुदाई में मानव कंकाल मिलने से गांव में हड़कंप मच…

धान का अवैध परिवहन : झारखंड में दो पिकअप जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और दूसरे राज्यों से अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा निगरानी बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले के दुलदुला तहसील क्षेत्र में झारखंड से धान ला रहे दो पिकअप वाहनों को जब्त…

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जिला बस्तर के दरभा विकासखंड के ग्राम कोटमसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पेदावाड़ा मांझीपाल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा नन्हें बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनसे बातचीत की। निरीक्षण के दौरान मंत्री…

श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के निःशुल्क दर्शन का अवसर मिल रहा है। योजना के तहत जशपुर जिले के अब तक 3,062 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर दर्शन…

प्रधानमंत्री मोदी के संदेश में नारी शक्ति, जैविक खेती और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रायपुर की मानव बस्ती स्थित शासकीय वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 139वां संस्करण सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से महिला शक्ति, स्वच्छता, स्थानीय उत्पादों और युवाओं की सकारात्मक भूमिका…

भिलाई-दुर्ग में बांग्लादेशी नागिरकों की पहचान के लिए STF की विशेष कार्रवाई, 250 से ज्यादा शॉर्टलिस्ट

32,000 लोगों का डेटा स्कैन, विश्लेषण के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध रूप से निवासरत विदेशी नागरिकों की पहचान एवं उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दुर्ग पुलिस की STF टीम द्वारा उपलब्ध डेटा…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’

भारतीय पैरा खिलाड़ियों की अभूतपूर्व उपलब्धि पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी बधाई’ रायपुर। भारत ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। जापान के आइची-नागोया में आयोजित इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने 30 स्वर्ण, 35 रजत…

आईआईटी भिलाई के छठा दीक्षांत समारोह : 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट विद्यार्थी को स्वर्ण पदक

 छत्तीसगढ़ में नवाचार, अनुसंधान और रोजगार के नए अवसर विकसित कर रहा आईआईटी भिलाई भिलाई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में शनिवार को छठा दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के कुल 313 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं। उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए…