ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 13 # 25 October 2026
October 25, 2026
84.53 लाख की लागत से बन रही 1.080 किमी पक्की सड़क
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह
October 25, 2026
कवर्धा में मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, गांव में मचा हड़कंप
October 25, 2026
जिला प्रशासन ने रात में की कार्रवाई, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहनों सहित धान पुलिस को सौंपा
धान का अवैध परिवहन : झारखंड में दो पिकअप जब्त
October 25, 2026
बच्चों से आत्मीय संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण
October 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह

By Poonam Patel Published October 25, 2026
Share
84.53 लाख की लागत से बन रही 1.080 किमी पक्की सड़क
84.53 लाख की लागत से बन रही 1.080 किमी पक्की सड़क
SHARE

बालोद। ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गों से जोड़ने और बारहमासी सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी कड़ी में जिले के ग्राम पंचायत मोंगरी में वर्षों से प्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति मिलने के बाद मौके पर तीव्र गति से कार्य कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत मोंगरी से भाठापारा तक 1.080 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 84.53 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इस पक्की सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होने जा रहा है।

बदहाल मार्ग और हादसों से मिलेगी मुक्ति

ग्राम पंचायत मोंगरी के सरपंच रोशन लाल सोनवानी ने बताया कि बाजार चौक से हाई स्कूल होते हुए जाने वाला यह मार्ग लंबे समय से अत्यधिक जर्जर और बदहाल था। बारिश के दिनों में रास्ते में दलदल और गड्ढों के कारण चलना बेहद जोखिमभरा हो जाता था। खराब सड़क के कारण स्कूल आते समय विद्यार्थियों और  शिक्षक-शिक्षिकाओं को आने-जाने में परेशानी होती थी। इसके अलावा आपातकालीन परिस्थितियों में गर्भवती माताओं एवं गंभीर मरीजों को ले जाना किसी चुनौती से कम नहीं था। ग्रामीणों की लगातार मांग को संज्ञान में लेते हुए शासन द्वारा 84.53 लाख रुपये की लागत से पक्की सड़क की स्वीकृति देकर निर्माण कार्य शुरू कराया गया है, जिससे पूरे गांव में खुशी की लहर है।

अस्पताल और चारपहिया वाहनों की राह हुई सुगम

उपसरपंच खिलेश्वर प्रसाद साहू ने बताया कि पूर्व में पक्की सड़क के अभाव में गांव के इस हिस्से में किसी भी चारपहिया वाहन या एंबुलेंस के आने में समस्या होती थी। उन्होंने कहा कि गांव में पहली बार व्यवस्थित ढंग से इतनी मजबूत सड़क का निर्माण होते देख ग्रामीण बेहद उत्साहित हैं। यह मार्ग बनने के बाद अब आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं गांव तक बिना किसी बाधा के सीधे पहुंच सकेंगी।

अंतिम छोर के मोहल्ले और स्कूल को सीधा लाभ

वार्ड क्रमांक 12 के निवासी बिसम्भर राम साहू ने बताया कि उनका घर इस सड़क के अंतिम छोर पर स्थित है। मार्ग न होने से दो प्रमुख वार्डों के निवासियों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी कष्ट का सामना करना पड़ता था। अब पक्की सड़क तैयार होने से मोहल्लेवासियों के साथ-साथ हाई स्कूल के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सुगम आवागमन का सीधा लाभ मिलेगा।

ग्राम पंचायत मोंगरी के सरपंच रोशन लाल सोनवानी, उपसरपंच खिलेश्वर प्रसाद साहू तथा वार्डवासी बिसम्भर राम साहू सहित ग्रामवासियों ने गांव की बरसों पुरानी मांग को पूरा कर 84.53 लाख रुपये की लागत से पक्की सड़क की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

You Might Also Like

कवर्धा में मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, गांव में मचा हड़कंप

धान का अवैध परिवहन : झारखंड में दो पिकअप जब्त

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ

प्रधानमंत्री मोदी के संदेश में नारी शक्ति, जैविक खेती और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान

Poonam Patel October 25, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कवर्धा में मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, गांव में मचा हड़कंप
Next Article shreekanchanpath 13 # 25 October 2026

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?