BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू होंगे सह-प्रभारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसके तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।…
टाउनशिप में हजारों परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस, विधायक देवेन्द्र ने दी आंदोलन की चेतावनी
भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के टाउनशिप में रिटेंसन स्कीम व लीजधारी परिवारों को मिल रहे नोटिस को लेकर विधायक देवेन्द्र यादव ने प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी है। मंगलवार को मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा है कि भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन टाउनशिप के लोगों से…
कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना तय
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में गुरूवार को अहम मोड़ आया। प्रदेश के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लोक भवन जाकर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धारमैया ने राज्यपाल कार्यालय को अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने बताया कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत के सचिव को इस्तीफा सौंपा है। गहलोत फिलहाल पारिवारिक कारणों से…
विधायक और नायब तहसीलदार विवाद से राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल हुई तेज, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक और नायब तहसीलदार के बीच विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर जहां राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी की शिकायत पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में…
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव के लिए 29 मई से नामांकन, 13 जून तक लेंगे आवेदन
रायपुर। भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रदेश में चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए नामांकन से लेकर सदस्यता अभियान तक की पूरी रूपरेखा घोषित कर दी है। रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य चुनाव आयुक्त जसप्रीत सिंह और प्रदेश चुनाव अधिकारी रोशन नेगी ने…
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी भंग, नई कार्यकारिणी गठन की तैयारियां शुरू
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक की सभी वर्तमान कार्यकारिणियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। संगठन को नए सिरे से सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा के…
केरलम के सीएम होंगे वीडी सतीशन, कांग्रेस ने किया ऐलान, समर्थकों में जश्न
तिरुअनंतपुरम। केरलम में आखिरकार कांग्रेस ने सीएम के नाम का ऐलान कर दिया। चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद कांग्रेस ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री बनाया है। सतीशन पारावूर सीट से विधायक चुने गए हैं। पार्टी अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी से चर्चा के बाद तय किया गया कि केरलम CM…
छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में रणनीतिक बदलाव, सीएम-उपमुख्यमंत्री-वित्त मंत्री की इंट्री, इन दिग्गजों का कटा पत्ता
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा रणनीतिक बदलाव देखने को मिला है। पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश की नई कोर कमेटी का गठन करते हुए वरिष्ठ नेताओं के साथ सरकार के प्रमुख चेहरों को इसमें शामिल किया है। नई टीम का गठन राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद किया गया। नई…
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने विजय, शपथ के बाद सबसे पहले 200 यूनिट फ्री बिजली के आर्डर पर साइन
चेन्नई। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपने के बाद राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। विजय ने तमिल में शपथ ली और शपथ के बाद सबसे पहले…
तमिलनाडु में विजय को मिला बहुमत, VCK और IUML ने किया समर्थन का ऐलान
चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के छठे दिन एक्टर विजय के सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। टीवीके को कांग्रेस व लेफ्ट पार्टियों के समर्थल मिला लेकिन इसके बाद भी बहुमत से दो सीटें कम हो गई। ऐसे में एक अन्य पार्टी वीसीके से विजय ने…
बंगाल में शुभेंदु के शपथ लेते ही ममता ने बदला सोशल मीडिया प्रोफाइल, ‘पूर्व CM’ की जगह लिखा यह
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बन गई है। शनिवार को शुभेंदु अधिकारी के सीएम के रूप में शपथ लेने के बाद पूर्व सीएम ममता बेनर्जी ने अपना सोशल मीडिया प्रोफाइल बदला। प्रोफाइल में बदलाव तो किया लेकिन पूर्व सीएम लिखने से परहेज किया। अभी भी प्रोफाइल में ममता…
शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री, अग्निमित्रा पॉल सहित पांच विधायकों ने भी ली शपथ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री बने शपथ समारोह के गवाह कोलकाता। पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शुभेंदु ने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ के बाद सुवेंदु…
बंगाल में हार के बाद ममता बोली- मैं इस्तीफ नहीं दूंगी, हम हारे नहीं हराए गए हैं
कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े कर दिए। ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर गड़बड़ियां व काउंटिंग के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार की बात कही…
प्रीमियम शराब दुकान हटाने भिलाई विकास मंच के प्रतिनिधियों ने सांसद बघेल को सौंपा ज्ञापन
भिलाई। भिलाई विकास मंच ने संयोजक नितेश मिश्रा के नेतृत्व में सेक्टर 6 ऐ मार्केट में आबकारी विभाग द्वारा खोली गई प्रीमियम शराब दुकान के विरोध में सांसद विजय बघेल को ज्ञापन सौंपा। मंच के सदस्यों ने ज्ञापन के माध्यम से उक्त दुकान को स्थानांतरित अथवा बंद करने की मांग…
करियर बनाने राजनीति में नहीं आया, राघव बोले-पार्टी का अंदरूनी माहौल जहरीला
नई दिल्ली (एजेंसी)। राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत करते हुए राघव चड्ढा ने भाजपा में शामिल होने के फैसले पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया है। सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर अपने निर्णय के पीछे की वजह बताई। राघव चड्ढा…


