ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक और नायब तहसीलदार विवाद से राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल हुई तेज, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsChhattisgarhFeaturedPolitics

विधायक और नायब तहसीलदार विवाद से राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल हुई तेज, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज

By Om Prakash Verma
Published: May 28, 2026
Share
विधायक और नायब तहसीलदार विवाद से राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल हुई तेज, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज
विधायक और नायब तहसीलदार विवाद से राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल हुई तेज, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज
SHARE

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक और नायब तहसीलदार के बीच विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर जहां राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी की शिकायत पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, वहीं दूसरी ओर विधायक की बहन की शिकायत पर नायब तहसीलदार के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है।

जानकारी के अनुसार 27 मई की शाम राजापुर तहसील तिराहे के पास कथित विवाद के दौरान नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के साथ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया गया। नायब तहसीलदार ने अपनी शिकायत में कहा कि विधायक रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम रजा, पंकज गुप्ता समेत 10-12 लोगों ने शोध क्षमता प्रमाण पत्र पर तत्काल हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। मना करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट की गई और उन्हें जमीन पर गिरा दिया गया।

घटना के दौरान एसडीएम सीतापुर फागुन सिन्हा भी मौजूद थे। शिकायत में कहा गया कि एसडीएम ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। कोतवाली पुलिस ने नायब तहसीलदार की शिकायत पर विधायक रामकुमार टोप्पो सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि प्रकरण गैर-जमानती धाराओं के अंतर्गत दर्ज किया गया है।

विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन सीमा धनकी की शिकायत पर नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। महिला ने आरोप लगाया है कि तहसील कार्यालय में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जातिसूचक गाली-गलौज की गई तथा धक्का-मुक्की कर कार्यालय से बाहर निकाला गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने नायब तहसीलदार के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है।

इधर दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद जिले में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। मामले को लेकर भाजपा और प्रशासनिक अमले में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

ICC की क्षमता से भी बाहर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट, नए चेयरमैन का बड़ा बयान
कोरोना का बढ़ रहा प्रकोप: 14 दिन में 14 प्रांतों में फैला कोरोना, दो सप्ताह में ही सामने आए 377 संक्रमित
राज्य में 15 जनवरी से मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा माह, जनजागरूकता के लिए आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम
Big accident : सड़क पर खड़ी कार का दरवाजा अचानक खुला और ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार… देखें Video
देश में कोरोना की सबसे बड़ी उछाल: पिछले 24 घंटे में 95735 नए मामले…. मृतकों का आंकड़ा 75 हजार के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तेंदूपत्ता गोदाम में लगी भीषण आग से 10 करोड़ का नुकसान, हटाए गए डीएफओ रमेश कुमार; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल तेंदूपत्ता गोदाम में लगी भीषण आग से 10 करोड़ का नुकसान, हटाए गए डीएफओ रमेश कुमार; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Next Article shreekanchanpath 224 # 28 May 2026

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?