ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में रणनीतिक बदलाव, सीएम-उपमुख्यमंत्री-वित्त मंत्री की इंट्री, इन दिग्गजों का कटा पत्ता
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedOtherPoliticsRaipur

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में रणनीतिक बदलाव, सीएम-उपमुख्यमंत्री-वित्त मंत्री की इंट्री, इन दिग्गजों का कटा पत्ता

By Om Prakash Verma Published May 13, 2026
Share
छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में रणनीतिक बदलाव, सीएम-उपमुख्यमंत्री-वित्त मंत्री की इंट्री, इन दिग्गजों का कटा पत्ता
छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में रणनीतिक बदलाव, सीएम-उपमुख्यमंत्री-वित्त मंत्री की इंट्री, इन दिग्गजों का कटा पत्ता
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा रणनीतिक बदलाव देखने को मिला है। पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश की नई कोर कमेटी का गठन करते हुए वरिष्ठ नेताओं के साथ सरकार के प्रमुख चेहरों को इसमें शामिल किया है। नई टीम का गठन राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद किया गया।

नई टीम में इन चेहरों को मिली जगह
पार्टी की इस सबसे पावरफुल कमेटी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और दोनों उपमुख्यमंत्री-अरुण साव व विजय शर्मा को शामिल किया गया है। सबसे चौंकाने वाला और अहम नाम वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का है, जिन्हें नई कोर कमेटी में एंट्री मिली है। इनके अलावा संगठन के अनुभवी नेता अजय जामवाल, पवन साय, अमर अग्रवाल, लता उसेंडी, शिवरतन शर्मा और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी को भी टीम में बरकरार रखा गया है।

इन दिग्गजों का कटा पत्ता
इस बार की सूची में सबसे ज्यादा चर्चा उन नामों की है जिन्हें बाहर किया गया है। पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को इस बार कोर कमेटी में जगह नहीं मिली है। उनके साथ ही कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल का नाम भी लिस्ट से गायब है। बड़े नेताओं को कमेटी से बाहर रखने के इस फैसले को संगठन के भीतर ‘पीढ़ीगत बदलाव’ और ‘नई रणनीति’ के तौर पर देखा जा रहा है।

क्या है भाजपा की नई रणनीति?
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा अब भविष्य की चुनौतियों के लिए नई लीडरशिप को तैयार कर रही है। नई कोर कमेटी में उन नेताओं को तरजीह दी गई है जो वर्तमान में सरकार और संगठन के बीच सेतु का काम कर रहे हैं। कमेटी गठन के साथ ही पार्टी ने आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठन विस्तार की रूपरेखा पर भी चर्चा शुरू कर दी है।

इस बदलाव के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी के भीतर इन वरिष्ठ नेताओं की भूमिका क्या रहती है। फिलहाल, नई टीम के सामने प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी है।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Om Prakash Verma May 13, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ’31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चे’ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु नामांकन आमंत्रित
Next Article कम पानी, कम लागत और बेहतर मुनाफे की दिशा में बढ़ते कदम ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहन और मक्का को अपना रहे सरगुजा के किसान

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?