Breaking News

Latest Breaking News News

पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से लोक भवन में प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पांडे, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त सम्बित मिश्रा, मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त  मणिवासगन एस तथा रायपुर वन मंडल के डीएफओ लोकनाथ पटेल ने मुलाकात की । इस दौरान…

एक पेड़ माँ के नाम’ के संकल्प के साथ गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विद्यालय महासमुंद परिसर में प्रकृति संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश पूरे उत्साह के साथ दिया गया। सामान्य वन मंडल महासमुंद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन अधिकारियों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण…

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से लटोरी तहसील में स्थापित हुआ वाटर फिल्टर

रायपुर। प्रदेश में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर जिले के लटोरी तहसील परिसर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वाटर फिल्टर…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर को भारत के विकास,…

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: योग अब समाज कल्याण की जगह आयुष प्रणाली का अंग, 240 इलेक्ट्रीक बसों का संचालन का निर्णय!

रायपुर। मंत्रिपरिषद के निर्णय :- आज मंत्रिपरिषद् की बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड को आईपीओ (IPO) के माध्यम से स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किए जाने की सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई। इस महत्वपूर्ण निर्णय से आम नागरिकों और निवेशकों को कंपनी की विकास यात्रा में भागीदार बनने…

1962 हेल्पलाइन से मिल रहा त्वरित उपचार, लाखों पशुओं तक पहुंची निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं

रायपुर। राज्य सरकार की पशुधन संवर्धन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की पहल के तहत संचालित मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां पशुपालकों के लिए संजीवनी साबित हो रही हैं। दूरस्थ ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों तक पशु चिकित्सा सेवाएं पहुंचाकर यह व्यवस्था न केवल पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका…

फोटो कॉपी और मशरूम एवं महुआ व्यवसाय से बबली यादव की बढ़ी आय

गौरेला पेंड्रा मरवाही। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और बिहान कार्यक्रम से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत चुकतीपानी की बबली यादव ने अपने मेहनत और आत्मविश्वास से सफलता की नई कहानी लिखी है।…

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जशपुर जिले का केरे गांव एक सफल मॉडल के रूप में उभर रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य, पारंपरिक संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता के समन्वय से यह गांव प्रदेश के प्रमुख…

विश्व रक्तदाता दिवस पर बस्तर में महा-रक्तदान अभियान

जगदलपुर। स्वैच्छिक रक्तदान और जीवन रक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूरे बस्तर जिले में व्यापक स्तर पर एक महा-अभियान की शुरुआत होने जा रही है। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी आगामी 14 जून को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाये जाने वाले विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिले के…

उप मुख्यमंत्री अरुण साव से क्रिकेटर आयुष पाण्डेय ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के उभरते क्रिकेटर और श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-ए टीम में चुने गए आयुष पाण्डेय ने सौजन्य मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री साव के नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान साव ने उन्हें भारतीय…

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा

रायपुर। जशपुर जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने  जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना, कृषि, पेयजल, आवास, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों की जानकारी लेकर…

कोयला और रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का शिकंजा, 8 वाहन जब्त, कई प्रकरण दर्ज

रायपुर। प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने सूरजपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयला एवं रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों को जब्त कर संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए…

मुख्यमंत्री साय के हाथों मेधावी छात्रा को मिली 2 लाख रुपए की सहायता

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर माध्यमिक शिक्षा मंडल की टॉप-10 सूची में दसवां स्थान हासिल करने पर राज्य शासन की ओर से विशेष प्रोत्साहन दिया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित…

एवरेस्ट अभियान से लौटकर अमिता श्रीवास ने की कलेक्टर से भेंट, साझा किए रोमांचक अनुभव

रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले की प्रतिभाशाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने विश्व की सर्वाेच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराकर जिले एवं प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का नया अध्याय रचा है। एवरेस्ट अभियान से सफलतापूर्वक लौटने…

प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया जोर

किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और सुशासन तिहार के आवेदनों के शीघ्र समाधान के निर्देश अंबिकापुर। वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।…