ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
Share
Notification Show More
Latest News
बालिका@work कार्यक्रम
सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक
October 26, 2026
बीएसएफ ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह, निर्बाध कार्य की दिलाई शपथ
October 26, 2026
राजा फतेह सिंह खेल मैदान में चार दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज
खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
October 26, 2026
राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय
October 26, 2026
जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार
October 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipurSports

खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

By Poonam Patel Published October 26, 2026
Share
राजा फतेह सिंह खेल मैदान में चार दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज
राजा फतेह सिंह खेल मैदान में चार दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज
SHARE

रायपुर। खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह खेल मैदान में सोमवार को 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य एवं रंगारंग शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के रायपुर, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग एवं बस्तर संभाग के लगभग 330 खिलाड़ी तथा 50 खेल अधिकारी शामिल हो रहे हैं। इस राज्य स्तरीय आयोजन में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी फुटबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा, कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन समारोह में खिलाडियों का उत्साह, स्कूली बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और खेल के प्रति उत्साहपूर्ण वातावरण आकर्षण का केंद्र रहा।

उद्घाटन समारोह के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने गोल पोस्ट में गोल मारकर फुटबॉल प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की। इसके साथ ही मैदान में खिलाडि़यों और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी एवं वेसलियन स्कूल, खैरागढ़ की छात्रा वर्णिका सिंह ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाडि़यों को खेल भावना, अनुशासन, निष्पक्षता और नियमों का पालन करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों ने आकर्षक स्वागत गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों और खिलाडि़यों का स्वागत किया।

खेल से विकसित होता है अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता: विधायक हर्षिता बघेल

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने खिलाडि़यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल गतिविधियां शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और आपसी सद्भाव की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि खिलाडि़यों को जीत और हार से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। विधायक ने सभी खिलाडि़यों को निरंतर अभ्यास, दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

चार दिनों तक फुटबॉल एवं खो-खो में पांच संभागों के खिलाडि़यों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

चार दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग एवं बस्तर संभाग के खिलाड़ी फुटबॉल और खो-खो की विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाडि़यों को अपनी तकनीकी दक्षता, शारीरिक क्षमता, रणनीतिक कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। साथ ही विभिन्न संभागों से आए विद्यार्थियों के बीच आपसी परिचय, सहयोग और सद्भाव को बढ़ावा मिलेगा। इस आयोजन से जिले में खेल गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलने के साथ प्रतिभावान खिलाडि़यों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, स्कूली विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

You Might Also Like

सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक

बीएसएफ ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह, निर्बाध कार्य की दिलाई शपथ

राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय

जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार

रिसाली में कल से शुरू होगा ओवरहेड टैंक का संधारण, इन 8 वार्डों में नहीं आएगा पानी

Poonam Patel October 26, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय
Next Article बीएसएफ ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह, निर्बाध कार्य की दिलाई शपथ

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?