ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उतई मर्डर केस : 24 घंटे के भीतर पकड़ाए आरोपी, कटर और सरिया मारकर की थी हत्या
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

उतई मर्डर केस : 24 घंटे के भीतर पकड़ाए आरोपी, कटर और सरिया मारकर की थी हत्या

By Mohan Rao Published October 11, 2024
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में 9 अक्टूबर को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उतई पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश की बात करते हुए कटर, लोहे का सरिया आदि से वारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे के राड, धारदार कटर और बाइक जब्त किया है।

उतई पुलिस के अनुसार 9 अक्टूबर को ग्राम पुरई निवासी सुशीला सिन्हा ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह 9 अक्टूबर को दुर्गा देखकर 8 बजे अपने घर वापस आई। उसने पति द्वारिका प्रसाद सिन्हाको बताकर खाना बनाने लगी। द्वारिका प्रसाद सिन्हा पीछे से आता हूं कहकर गया। कुछ देर बाद उसके पति और किशन उर्फ छोटू राजपूत के साथ विवाद हो रहा था। द्वारिका प्रसाद सिन्हा किशन उर्फ छोटू राजपूत से कह रहा था कि तुम मेरी पत्नी को फोन मत लगाया करो, मेरे घर के आसपास बिना मतलब के मत आया करो।

यह धीरे धीरे वाद विवाद में बदल गया और किशन उर्फ छोटू राजपूत ने पुरानी रंजीश की बात को लेकर द्वारिका को धमकी दी। उसने अपने साथी गणेश और जयसिंग के साथ मिलकर द्वारिका प्रसाद सिन्हा को लोहे के सरिया, धारदार कटर व बेल्ट से ताबड़ तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल द्वारिका को शासकीय अस्पताल उतई ले जाने पर डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा 103, 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी जितेन्द्र शुक्ला निर्देश पर एसडीओपी आशीष कुमार बंछोर द्वारा त्वरित करने कहा गया। इसके बाद विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पता तलाश करने पर आरोपी किशन उर्फ छोटू राजपूत, गणेश नायक एवं जयसिंग बांधे को हिरासत लिया गया। पूछताछ में तीनों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इस पूरे मामले में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक विपिन रंगारी, उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर, प्रमोद सिन्हा, एएसआई अश्वनी कुमार, नेमन सिंह साहू, प्रधान आरक्षक महेश देवांगन, आरक्षक भूपेन्द्र साहू, कृष्णा बंजारे, धु्रव नारायण चन्द्राकर, अंकित सिंह, हुलेश्वर साहू, छगन लाल तथा एसीसीयू से आरक्षक अजय ढीमर, शिव मिश्रा एवं उपेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Mohan Rao October 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 358 # 11 Oct 2024 shreekanchanpath 358 # 11 Oct 2024
Next Article नवरात्रि पर भक्तों की सेवा में बीएम शाह हॉस्पिटल, लाल मैदान में 7 दिनों तक लगाया गया नि:शुल्क शिविर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?