ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नवरात्रि पर भक्तों की सेवा में बीएम शाह हॉस्पिटल, लाल मैदान में 7 दिनों तक लगाया गया नि:शुल्क शिविर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नवरात्रि पर भक्तों की सेवा में बीएम शाह हॉस्पिटल, लाल मैदान में 7 दिनों तक लगाया गया नि:शुल्क शिविर

By Mohan Rao
Published: October 11, 2024
Share
बीएम शाह हॉस्पिटल की टीम ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
SHARE

भिलाई। नवरात्रि के दौरान बीएम शाह हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की टीम भक्तों की सेवा में भी तत्पर रही। बीएम शाह हॉस्पिटल की टीम ने सुभाष नवयुवक जागृति दुर्गोत्सव समिति द्वारा लाल मैदान पावरहाउस भिलाई में बनाए गए भव्य पंडाल परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। 4 अक्टूबर 2024 से 10 अक्टूबर 2024 तक पूरे 7 दिनों तक भक्तों की सेवा की गई। इस दौरान नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में बीपी, शुगर, ईसीजी एवं डॉक्टर परामर्श निः शुल्क दिया गया।

बीएम शाह हॉस्पिटल द्वारा लाल मैदान में प्रतिदिन लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में यहां आने वाले हजारों लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। लोगों के साथ यहां जनप्रतिनिधियों ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने भी स्वास्थ्य शिविर में पहुंच कर अपना बीपी, शुगर चेक कराया और इस नेक कार्य के लिए बीएम शाह हॉस्पिटल की टीम को बधाइयां दी। शिविर में हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बारी-बारी से आपनी सेवाएं दी।

इस दौरान डॉ. राहुल सिंह (जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. स्वाति राय (प्रसूति एवं स्त्री रोग), डॉ. पवन कुमार (जनरल फिजिशियन), डॉ. स्वदेश वर्मा (नवजात शिशु एवं बाल्य रोग), डॉ. तन्मय जैन (छाती रोग), डॉ. स्वाति जैन (प्रसूति एवं स्त्री रोग ), डॉ. विजय वच्छानी (किडनी रोग) एवं डॉ. राजेश देशमुख के साथ सूर्यकांत पटेल (असिंस्टेंट मैनेजर), समीर अख्तर, दुलेश्वरी साहू, आस्था साहू के साथ पूरी टीम ने सेवाएं प्रदान की।

बीएम शाह हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. जय तिवारी ने टीम को सराहा तथा डायरेक्टर डॉ. अरूण मिश्रा ने बताया बी. एम. शाह हॉस्पिटल समय-समय पर ऐसे नेक कार्य शहर के बाहर अयोजित करती रहती है। बीएम शाह हॉस्पिटल में सभी विभागों की टीम हमेशा मौजूद रहती है। जब भी समाज कल्याण में इस तरह के कोई भी शिविर लगाए जाते है बी. एम. हॉस्पिटल योगदान हेतु आगे रहता है। यह शिविर हॉस्पिटल के सीईओ विमल कुमार की देख- रेख में शिविर आयोजित रहा।

भिलाई के स्पा सेंटर में मसाज की जगह देह व्यापार, दो सेंटरों पर पुलिस की रेड
केरल एवं ओडिशा के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल सीएम साय से मिला, मुख्यमंत्री ने कहा – कानून अपना कार्य कर रहा है
कम लागत में अधिक मशरूम उत्पादन के लिए तैयार की गई है विशेष संरचना
दीपावली में गृहमंत्री ने दी 134 लाख की सौगात…. प्रगति नगर में 50 लाख की सड़क, शीतला तालाब के किनारे 35 लाख का उद्यान… छठ पूजा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला बल
नए एंटी-डम्पिंग शुल्क लगने से डाउनस्ट्रीम एल्युमीनियम कम्पनियों को लाभ; उत्पादकों ने बजट 2025 में ऐसे और कदम उठाने की मांग की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उतई मर्डर केस : 24 घंटे के भीतर पकड़ाए आरोपी, कटर और सरिया मारकर की थी हत्या
Next Article CG Breaking : 45 सब इंस्पेक्टरों को मिला दिवाली का तोहफा, बनाए गए इंस्पेक्टर

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?