ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़-यूपी सीमा पर हाथियों ने ली एक युवक की जान, दहशत में इलाके के लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

छत्तीसगढ़-यूपी सीमा पर हाथियों ने ली एक युवक की जान, दहशत में इलाके के लोग

By @dmin
Published: December 30, 2021
Share
छत्तीसगढ़-यूपी सीमा पर हाथियों ने ली एक युवक की जान, दहशत में इलाके के लोग
छत्तीसगढ़-यूपी सीमा पर हाथियों ने ली एक युवक की जान, दहशत में इलाके के लोग
SHARE

सोनभद्र (एजेंसी)। यूपी के सोनभद्र जिले से सटे छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के धमनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत भीतर चुरा गांव में हाथियों के हमले से एक युवक की मौत हो गई है। घटना के बाद से सीमावर्ती इलाकों में रहने वालों में हड़कंप मचा है। क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में हाथियों का दल भ्रमण कर रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर विधायक बृहस्पति सिंह पहुंचे और परिवार वालों का ढांढस बंधाया। 

जानकारी के अनुसार बुधवार को बारिश के दौरान बलरामपुर के भीतर चुरा गांव निवासी देवशरण पंडो (35) पुत्र जागेश्वर पंडो  गाय बांधने गया था। उसी वक्त हाथियों का दल पहुंच गया। युवक को हाथियों ने पटक- पटक कर मौत के घाट उतार दिया। गांव निवासी देवशरण पंडो दो भाई थे। मृतक के भाई की कुछ साल पहले पानी में डूबने से मौत हो गई थी। दोनों बेटों की मौत हो जाने से जागेश्वर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

उधर घटना की जानकारी होने पर वन परीक्षेत्र अधिकारी अजय वर्मा अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंचे। मृतक की पत्नी बसंती को तत्कालिक सहायता राशि 25 हजार विधायक बृहस्पति सिंह के हाथों दिया गया। उन्होंने कहा कि वन विभाग के द्वारा इस मामले में प्रकरण तैयार कर शेष राशि मृतक के परिवार को दिया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया
हाथियों के क्षेत्र में आ जाने से ग्रामीण दहशत में है। वन परीक्षेत्र अधिकारी धमनी अजय वर्मा के द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों को हाथियों से बचने एवं दूरी बनाए रखने के लिए बताया जा रहा है। क्षेत्र के बनखेता, गांधे, धनवार के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पंचायत भवन में रखा गया है। भोजन-पानी की व्यवस्था की गई है।

विभाग के द्वारा नीलकंठपुर में ग्रामीणों को समझा दिया गया है कि हाथियों से दूरी बनाए रखें। वन विभाग की तीन टीम सतत निगरानी में लगी हुई है। हाथियों को सुरक्षित स्थान में भेजने का प्रयास विभाग के द्वारा लगातार किया जा रहा है।

CG News : एक हार्डकोर सहित पांच नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक पर पांच लाख का इनाम
ट्यूशन टीचर का पिता बच्चियों से करता था छेड़छाड़, शिकायत पहुंची तो अधेड़ हुआ गिरफ्तार
gustakhi Maaf: सिंगल यूज प्लास्टिक पर गीदड़ भभकियां
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड: भारत की उभरती कंपनियों में निवेश के साथ संपत्ति सृजन का अनूठा अवसर
आईपीएल 2022: दो नई टीमों के लिए 12 पार्टियों ने डाला टेंडर… 25 अक्टूबर को बीसीसीआई करेगा नई टीमों की घोषणा… लिस्ट में अहमदाबाद सहित इन शहरों के नाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम के निर्देश पर त्वरित अमल: धान के सुरक्षित रख-रखाव के लिए सभी उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण सीएम के निर्देश पर त्वरित अमल: धान के सुरक्षित रख-रखाव के लिए सभी उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण
Next Article कालीचरण पर सियासत: गृहमंत्री के एतराज पर मुख्यमंत्री का सवाल- महात्मा गांधी का अपमान करने वाले की गिरफ्तारी से मिश्रा खुश हैं या दुखी? कालीचरण पर सियासत: गृहमंत्री के एतराज पर मुख्यमंत्री का सवाल- महात्मा गांधी का अपमान करने वाले की गिरफ्तारी से मिश्रा खुश हैं या दुखी?

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?