ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना से बड़ी राहत: 6 माह बाद सबसे कम सक्रिय मरीज, संक्रमितों की संख्या भी हुई 30 हजार से नीचे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना से बड़ी राहत: 6 माह बाद सबसे कम सक्रिय मरीज, संक्रमितों की संख्या भी हुई 30 हजार से नीचे

By @dmin
Published: September 22, 2021
Share
भारत में पिछले 24 घंटे में 13091 नए केस, 340 की मौत, सक्रिय मामलों में रिकॉर्ड गिरावट
भारत में पिछले 24 घंटे में 13091 नए केस, 340 की मौत, सक्रिय मामलों में रिकॉर्ड गिरावट
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना की रफ्तार अब लगातार मंद पड़ रही है। बीते एक दिन में कोरोना के 26 हजार 964 मामले दर्ज किए गए हैं। यह लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना के केस 30 हजार से नीचे रहे हैं। इसपर भी सबसे बड़ी राहत यह है कि एक्टिव मरीज तेजी से घट रहे हैं। अब देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या केवल 3 लाख 1 हजार 989 ही रह गई है, जो कि 6 माह से भी ज्यादा समय के बाद सबसे कम हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान 383 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 34,167 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। देश में अब तक कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,45,768 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या  3,27,83,741 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले कुल संक्रमितों की संख्या का 0.90 फीसदी है, जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे की अवधि में सक्रिय मरीजों की संख्या में 7,586 की कमी दर्ज की गई है। जबकि मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.77 फीसदी दर्ज की गई है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। वहीं देश में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 82,65,15,754 हो गया है। 

छत्तीसगढ़ में सामने आए कोविड-19 के 26 नए केस
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 26 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में मंगलवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,05,120 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुल 26 लोग स्वस्थ हुए हैं। इस बीच राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए मामलों में रायपुर से एक, दुर्ग से एक, बेमेतरा से दो, धमतरी से एक, महासमुंद से पांच, बिलासपुर से दो, रायगढ़ से एक, कोरबा से चार, जशपुर से एक, कोंडागांव से एक, दंतेवाड़ा से तीन, कांकेर से दो, बीाजपुर से एक और अन्य राज्य से एक शामिल है। प्रदेश में अब तक 9,91,260 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,563 लोगों की मौत हुई है वहीं 297 मरीज उपचाराधीन हैं।

shreekanchanpath 164 # 29 March 2024
अब बस्तर के गांवों में वीडियो कॉल पर मिलेंगे वकील, टेली-लॉ योजना से घर बैठे सुलभ हुआ न्याय
सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के लंबित मामलों को लेकर आईजी गर्ग की बैठक, अफसरों को दिए यह निर्देश
सालेकसा में तीसरी रेलवे लाइन जोड़ने होगी इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग, चार दिन का ब्लॉक, 14 ट्रेनें रद्द
अमरिंदर के बाद अब किसकी बारी? अन्य राज्यों में भी बढ़ी सियासी गर्मी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM Baghel's announcement: In Bastar, where the government will start English-medium schools, hostels सीएम बघेल की घोषणा: बस्तर में जहां अंग्रेजी माध्यम के स्कूल वहां सरकार शुरू करेगी हॉस्टल… सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान कही यह बात
Next Article बड़ी डील: जी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स के मर्जर का एलान, 11500 करोड़ रुपये का होगा निवेश बड़ी डील: जी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स के मर्जर का एलान, 11500 करोड़ रुपये का होगा निवेश

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?