ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे से खाली हुई रायपुर दक्षिण सीट, निकाय चुनाव के साथ होगा उपचुनाव
Share
Notification Show More
Latest News
अमर शहीदों के बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री साय
October 18, 2026
मुख्यमंत्री साय ने की मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
October 18, 2026
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत और 25 घायल
October 18, 2026
यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश
October 17, 2026
नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में
October 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPoliticsRaipur

बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे से खाली हुई रायपुर दक्षिण सीट, निकाय चुनाव के साथ होगा उपचुनाव

By Mohan Rao Published June 18, 2024
Share
बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को सौंपा इस्तीफा
SHARE

8 बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल अब करेंगे केन्द्रीय राजनीति, रायपुर दक्षिण से दावेदारों की फौज

भिलाई/रायपुर। रिकार्ड 8 बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल अब सांसद बन गए हैं। बीते दिनों हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के विकास उपाध्याय को रिकार्ड 5 लाख 75 हजार 285 वोटों से हराया था। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के साथ ही रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव की कवायद भी शुरू हो गई। बस इंतजार था तो बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे का। सोमवार को बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर के मौलश्री विहार स्थित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के निवास पर जाकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ रायपुर दक्षिण का सस्पेंस खत्म हो गया है। बताया जा रहा है अब इस सीट पर रायपुर नगर निगम के चुनाव के साथ ही उपचुनाव भी कराए जाएंगे।

इधर रायपुर दक्षिण से उपचुनाव की कवायद शुरू हुई और भाजपा व कांग्रेस में चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की फौज खड़ी हो गई है। रायपुर दक्षिण विधानसभा में बृजमोहन अग्रवाल एक दमदार नेता हैं और भारतीय जनता पार्टी यहां उन्हीं के पसंद का प्रत्याशी दे सकती है। लोकसभा चुनाव में रिकार्ड जीत से उनका केन्द्र में कद बढ़ गया है। बृजमोहन के रहते यहां से भाजपा का कोई अन्य नेता उभर नहीं पाया। ऐसे में यहां से थोक में दावेदार सामने आ रहे हैं। संभवत: तीन माह बाद निकाय चुनाव की घोषणा हो जाएगी और इससे पहले टिकट की दौड़ शुरू हो गई है। वहीं कांग्रेस पार्टी भी रायपुर दक्षिण में इस बार मजबूत कैंडीडेट उतार कर भाजपा की यह अजेय सीट पर जीत दर्ज करना चाह रही है।

भाजपा के दावेदारों में यह नेता शामिल
रायपुर दक्षिण सीट भाजपा के एक दो नहीं कई नेता दावेदारी कर रहे हैं। इनमें सबसे आगे पूर्व सांसद सुनील सोनी का नाम है। सुनील सोनी की टिकट काटकर बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा चुनाव लड़ाया गया। इसके कारण रायपुर दक्षिण से इनकी दावेदारी मजबूत है। इसके अलावा रायपुर नगर निगम में सीनियर पार्षद सुभाष तिवारी हैं। सुभाष तिवारी को बृजमोहन अग्रवाल का करीबी माना जाता है। इसके अलावा रायपुर दक्षिण के सुंदरलाल शर्मा भी दावेदार है। सुंदरलाल शर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए भाजपा के दिग्गजों को तीन बार शिकस्त दी है। अभी वे भाजपा में हैं। इसी प्रकार व्यापारियों के बीच अच्छी पैठ रखने वाले केदारनाथ गुप्ता और रायपुर नगर निगम के उपनेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा भी दावेदारों की दौड़ में है।

कांग्रेस में भी कई नेताओं की दावेदारी
भाजपा के साथ ही कांग्रेस में भी दावेदारों की लिस्ट लंबी है। कांग्रेस के पास इस बार इस सीट से जीत दर्ज करने का मौका है क्योंकि यहां इस बार बृजमोहन अग्रवाल नहीं होंगे। कांग्रेस के प्रमुख दावेदारों की बात करें तो सबसे ज्यादा चर्चा कन्हैया अग्रवाल की है। उन्होंने 2018 में बृजमोहन के खिलाफ चुनाव लड़ा और 14 हजार वोटों के अंतर से हार गए थे। कांग्रेस इन्हें दोबारा मौका दे सकती है। इसके अलावा रायपुर के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, कर्मकार मंडल के अध्यक्ष रह चुके सन्नी अग्रवाल,  युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और एमआईसी के सदस्य सतनाम पनाग दावेदार हैं। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल के सामने हार चुके विकास उपाध्याय का भी नाम रायपुर दक्षिण से लिया जा रहा है।

You Might Also Like

अमर शहीदों के बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय ने की मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत और 25 घायल

यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश

नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में

Mohan Rao June 18, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मोडिफाइड साइलेंसर और तेज आवाज वाले बाइकर्स पकड़ाए, ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान
Next Article Big Breaking : एनएसपीसीएल कॉलोनी में लाखों की चोरी से हड़कंप, सुरक्षाकर्मियों की नाक के नीचे से उड़ा ले गए नगदी व जेवर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?