ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big accident in Bemetra : मालवाहक वाहन में सवारी, सड़क किनारे ट्रक से भिड़ंत… 9 लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big accident in Bemetra : मालवाहक वाहन में सवारी, सड़क किनारे ट्रक से भिड़ंत… 9 लोगों की मौत

By Mohan Rao Published April 29, 2024
Share
SHARE

पारिवारिक कार्यक्रम से पिकअप पर सवार होकर लौट रहे थे गांव, सीएम साय ने जताया दु:ख

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बीती राज बड़ा हादसा हो गया। पारिवारिक समारोह से लौट रहे पिकअप में सवार लोगों की गाड़ी सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में 23 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में पांच महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने रेस्क्यू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर अपनी संवेदना जताई है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा बेमेतरा थाना इलाके के कठिया गांव में पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे खड़े मिनी ट्रक से पिकअप टकराई। यह दुर्घटना रविवार देर रात लगभग 2 बजे के बाद कठिया गांव के पास हुई। तिरैया गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद सभी मालवाहक वाहन में सवार होकर अपने गांव पथर्रा लौट रहे थे लौट रहे थे। इस दौरान सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक से टकराई और अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 35 से ज्यादा लोग सवार थे। लौटते वक्त रात में सामने से आ रहे वाहन की लाइट के कारण पिकअप चालक को सड़क पर खड़ा ट्रक नजर नहीं आया और हादसा हो गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से सभी को घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में मरने वालों में भूरी निषाद (50), नीरा साहू (55), गीता साहू (60), अगनिया साहू (60), खुशबू साहू (39), मधु साहू (5), रिकेश निषाद (6), ट्विंकल निषाद (5) और टिकेश्वरी निषाद(5) के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में घायल 23 लोगों को दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सिमगा थाना प्रभारी गोपाल धुर्वे ने बताया कि कि 11 घायलों को बेमेतरा जिला अस्पताल ले जाया गया। अघनिया बाई ( 62), मधु साहू (35), खुशबू साहू (7) टिकेश्वरी निषाद (5) और ट्विंकल निषाद (5) दो जुड़वा बहनों के शवों को सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। 4 गंभीर घायलों को रायपुर एम्स भेजा। इनमें से एक की हालत गंभीर है। उसके सिर पर चोटें हैं, जबकि अन्य 3 के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।

कलेक्टर, एसपी व विधायक पहुंचे अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा, एसपी रामकृष्ण साहू और स्थानीय विधायक दीपेश साहू जिला अस्पताल पहुंचे। हादसे में धायल लोगों से मिले और उनका हाल जाना। इस मौके पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि हम मृतकों के परिजनों के साथ हैं। घायलों का बेहतर इलाज मिले इसके लिए अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया गया। वहीं मृतकों के परिजनों व घायलों के इलाज के लिए प्रशासन हरसंभव मदद करने का प्रयास कर रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने जताया दु:ख
हादसे की सूचना के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दु:ख जताया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा है कि बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बेमेतरा के पथर्रा गांव के 8 लोगों के निधन एवं 20 लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। मृतको के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

You Might Also Like

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

Mohan Rao April 29, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग पुलिस ने निकाली बाइक रैली, 100 फीसदी मतदान का संकल्प लेकर शहर में घूमे अफसर
Next Article CG Crime : सनकी पति ने कर दी पत्नी की बेरहमी से हत्या, चरित्र पर था संदेह… आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?