ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को मिलेगा अच्छा प्रतिसाद : मंत्री मो. अकबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को मिलेगा अच्छा प्रतिसाद : मंत्री मो. अकबर

By @dmin
Published: April 7, 2022
Share
तुंहर सरकार तुंहर द्वार: आवेदकों के घर छह माह में भेजे गए 4.45 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस
तुंहर सरकार तुंहर द्वार: आवेदकों के घर छह माह में भेजे गए 4.45 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस
SHARE

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने किया सी-मार्ट का शुभारंभ
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से सी-मार्ट का वर्चुअल शुभारंभ किया। मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की विक्रय व महिलाओं को स्वालंबी बनाने के उद्देश्य से सी-मार्ट की स्थापना की है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का यह बहुत बडा कदम है उन्होनें प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई जैसे बडे शहरों की तर्ज पर अब कवर्धा में सी-मार्ट की स्थापना की गई है। वन विभाग द्वारा लघु वनोपज का संग्रहण स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। जिसका सीधा लाभ प्रदेश एवं शहर की महिलाओं को मिल रहा है और हम महिला सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मंत्री मो. अकबर व पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने सी-मार्ट के शुभारंभ पर सी-मार्ट के संचालनकर्ता दीपांजली महिला स्व सहायता समूह को बधाई व शुभकामनाएं दी।

कैबिनेट मंत्री मो.अकबर द्वारा सी-मार्ट का वर्चुअल शुभारंभ पश्चात् नगर पालिका कार्यालय के पीछे स्थित सी-मार्ट में कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उमेंद सिह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप अग्रवाल व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, सभापतिगण, पार्षदगण एवं एल्डरमेन ने फीता काटकर दैनिक जीवन उपयोग में आने वाले सामाग्री क्रय किया।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा महिला समूह द्वारा निर्माण किये जाने वाले सामाग्री का एक ही छत के नीचे सामाग्री विक्रय करने हेतु एक मंच प्रदान किया गया है। कवर्धा जिले के महिला समूह अपना सामान विक्रय किये जाने हेतु सी-मार्ट में ला सकते हैं। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (नगर पालिका परिषद कवर्धा) द्वारा कैनरा बैंक कवर्धा के माध्यम से 10 लाख रूपए की ऋण राशि प्रदान किया गया है अब महिलायें स्वालंबी व सशक्त होगें। सी-मार्ट में दीपांजली महिला स्व-समूह द्वारा महिलाओं द्वारा निर्मित सामाग्री व दैनिक उपयोग की सामाग्री का विक्रय किया जायेगा। उन्होनें बताया कि महिलाओं द्वारा तैयार किए गए बडी, बिजौरी, सेवई, आलू चिप्स, मशाला, हल्दी मिर्ची, गोबर गमला, चांवल आटा, दलिया, गेहूं आटा, पापड, मुरकु, फिनाईल सहित अन्य सामाग्री का विक्रय किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कबीरधाम,दीपांजली महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यगण और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

गर्मी झेलने के लिए रहे तैयार, इन इलाकों में सामान्य से ज्यादा रहेगा तापमान-मौसम विभाग
गलवान घाटी में मारे गए थे चीन के 45 सैनिक, रूसी समाचार एजेंसी ने किया खुलासा
बड़ी खबर: दुर्ग में पंजीकृत नॉन कमर्शियल वाहनों दुर्ग बायपास टोल नाके पर नहीं देना होगा टैक्स: 1 जून से लागू होगा नियम
चिनूक और अपाचे हेलिकॉप्टर एलएसी पर तैनात
दुर्ग में अवैध कॉलोनी के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई, 16 एकड़ से ज्यादा जमीन पर ढहाया निर्माण कार्य, टाउन प्लानिंग विभाग ने की सख्त कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संवरेंगे बिगड़े बांस के वन, 78 करोड़ रूपए से अधिक राशि का प्रावधान संवरेंगे बिगड़े बांस के वन, 78 करोड़ रूपए से अधिक राशि का प्रावधान
Next Article टोकन वितरण में लापरवाही का मामला, पीपरछेड़ी सहकारी समिति के प्रबंधक निलंबित राज्य सरकार के किसान हितैषी फैसलों से साल दर साल बना धान खरीदी का नया कीर्तिमान

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?