ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में फिर शुरू हुई श्री रामलला दर्शन योजना, रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में फिर शुरू हुई श्री रामलला दर्शन योजना, रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी

By Mohan Rao
Published: July 15, 2025
Share
श्रीराम लला दर्शन योजना
SHARE

रायपुर। अयोध्या में श्रीरामलला का दर्शन कराने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत की गई है। मंगलवार को रायपुर रेलवे स्टेशन से रायपुर संभाग के श्रद्धालुओं का जत्था विशेष ट्रेन से रवाना हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 की यह पहली विशेष ट्रेन है जिसे सीएम साय ने रवाना किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मंत्री, विधायक व सांसद सहित छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा, प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं दक्षिण पूर्व-मध्य रेलवे रायपुर मंडल के डीआरएम दयानंद, सीनियर डीसीएम अवधेश त्रिवेदी तथा आईआरसीटीसी साउथ सेंट्रल ज़ोन के ग्रुप महाप्रबंधक पी. राजकुमार उपस्थित रहे।

इस मौके पर सीएम साय ने कहा कि बिसि नगर कीजे सब काजा,  हृदयँ राखि कोसलपुर राजा”। उन्होंने एक्स पोस्ट कर कहा कि आज राजधानी रायपुर से “श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना” के अंतर्गत पुण्यदायी यात्रा का शुभारंभ हुआ। रायपुर रेल्वे स्टेशन से रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन के माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। श्रद्धालुओं को हमारे ‘भांचा राम’ के निःशुल्क दर्शन कराने की यह यात्रा अनवरत जारी है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान कर रही है।

हमने मार्च 2024 में शुरू हुई इस योजना से 20,000 श्रद्धालुओं को अयोध्या भेजने का लक्ष्य रखा था, लेकिन जनता के अपार उत्साह, आस्था और हमारी सरकार की प्रतिबद्धता से अब तक 22,000 से अधिक श्रद्धालु “भांचा राम” के दर्शन कर चुके हैं। इस यात्रा के दौरान उन्हें काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन का भी सौभाग्य मिला है। हमारी सरकार ने इस वर्ष ₹36 करोड़ का बजट इस योजना के लिए स्वीकृत किया है। बीते डेढ़ वर्षों में 27 स्पेशल ट्रेन प्रदेश के श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान कर चुकी है।  मेरी ओर से सभी श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की पवित्र यात्रा के लिए शुभकामनाएं, आपकी यात्रा के मंगलमयी होने की कामना करता हूं।

5 मार्च 2024 को निकली थी पहली ट्रेन
उल्लेखनीय है कि प्रदेशवासियों को उनके जीवनकाल में एक बार प्रभु श्रीराम लला के अयोध्या धाम दर्शन का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 23 फरवरी 2024 को छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) संपादित किया गया था। उक्त एमओयू के क्रियान्वयन की श्रृंखला में योजना की विधिवत शुरुआत रायपुर संभाग के श्रद्धालुओं के साथ 5 मार्च 2024 को हुई थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ही रायपुर रेलवे स्टेशन से पहली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

दुर्ग अंबिकापुर व बिलासपुर रेलवे स्टेशन से भी रवाना हो चुकी हैं ट्रेनें
रायपुर के अलावा दुर्ग, अंबिकापुर व बिलासपुर से भी बीते वर्ष श्रीरामलला दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेनों को रवाना किया जा चुका है। 11 मार्च को बिलासपुर संभाग के श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन को उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसी क्रम में 19 जून को सरगुजा संभाग की विशेष ट्रेन को सांसद चिंतामणि महाराज ने विधायकगण एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुभारंभ किया। 26 जून को दुर्ग एवं बस्तर (संयुक्त) संभाग की पहली विशेष ट्रेन 850 श्रद्धालुओं को लेकर दुर्ग रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए रवाना हुई।

22 हजार से ज्यादा लोगों ने किए रामलला के दर्शन
पिछले वर्ष में ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत लगभग 22,100 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ। सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना के तहत विशेष साप्ताहिक ट्रेनें आगे भी रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग-बस्तर (संयुक्त) संभागों के श्रद्धालुओं को श्रीराम लला के दर्शन हेतु नियमित रूप से अयोध्या धाम ले जाती रहेंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की यह पहल न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती प्रदान कर रही है, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना को भी गौरवपूर्ण स्थान दिला रही है। इन सभी अवसरों पर श्रद्धालुओं में अत्यंत उत्साह और आस्था का भाव देखने को मिला।

नेवई में बदमाशों ने घर में घुस कर की थी डकैती, 11 दिन बाद रकम बांटने के विवाद में चढ़े पुलिस के हत्थे
कोरोना : 543 दिनों बाद संक्रमण के सबसे कम मामले, 236 लोगों की मौत, 12 हजार से अधिक लोग हुए स्वस्थ
कृष्ण के भजनों से भक्तिमय होगी 17 सितंबर की शाम, राजस्थान से रायपुर तक के कलाकार करेंगे शिरकत
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दानी टोला वार्ड से छह लड़कियों सहित चार लड़के गिरफ्तार
कोरोना ‘वरदान’: देश के 10 रईसों के पास इतना पैसा कि सभी बच्चों को 25 साल तक शिक्षा दिला सकें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नाराज पति आंगन में सो रहा था अकेला, आधी रात पत्नी का बदला मूड, चुपचाप आई पास और फिर कर दी….. नाराज पति आंगन में सो रहा था अकेला, आधी रात पत्नी का बदला मूड, चुपचाप आई पास और फिर कर दी…..
Next Article चचेरे भाई पर तलवार से जानलेवा हमला, अमलेश्वर पुलिस ने रायपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?