ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राखी से पहले ‘विष्णु भैया’ की सौगात, प्रेम कुंवर के घर आई खुशियों की मिठास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

राखी से पहले ‘विष्णु भैया’ की सौगात, प्रेम कुंवर के घर आई खुशियों की मिठास

By Poonam Patel
Published: August 27, 2026
Share
महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त ने रक्षाबंधन की तैयारियों को बनाया आसान
महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त ने रक्षाबंधन की तैयारियों को बनाया आसान
SHARE

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचने से प्रदेशभर में त्योहार की खुशियां और बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना से महिलाओं को हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता उनके लिए नियमित आर्थिक सहारे का माध्यम बन रही है। ‘विष्णु के सुशासन’ में योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंचने से महिलाओं में आत्मविश्वास और आर्थिक सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है।

मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत गुदुमदेवरी निवासी प्रेम कुंवर श्याम के लिए भी रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन योजना की किस्त किसी सौगात से कम नहीं है। राशि खाते में पहुंचने की जानकारी मिलते ही उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी। उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्नेहपूर्वक ‘विष्णु भैया’ कहा।

राखी, मिठाई और जरूरी सामान की खरीदारी में मिलेगी मदद

प्रेम कुंवर श्याम ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक मदद करती है। रक्षाबंधन जैसे विशेष अवसर पर यह राशि और भी उपयोगी साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि राखी से पहले खाते में राशि आने से राखी, मिठाई और परिवार के लिए जरूरी सामान खरीदने में काफी सहूलियत होगी। त्योहार के समय मिलने वाली यह आर्थिक सहायता उनके लिए खुशी के साथ-साथ राहत भी लेकर आई है। प्रेम कुंवर ने भावुक होकर कहा, “विष्णु भैया की इस सौगात से हमारी राखी की खुशियां बढ़ गई हैं। महतारी वंदन योजना से हर महीने आर्थिक सहारा मिल रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद।”

विष्णु के सुशासन’ में महिलाओं को मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

प्रेम कुंवर का कहना है कि महतारी वंदन योजना की राशि जरूरत के समय परिवार के खर्च में उपयोगी साबित होती है। नियमित रूप से मिलने वाली यह सहायता महिलाओं को छोटी-बड़ी आवश्यकताओं के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद कर रही है।

उन्होंने बताया कि योजना की राशि से घरेलू जरूरतों को पूरा करने में सुविधा होती है और महिलाओं के भीतर स्वयं निर्णय लेने का आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। उनके अनुसार, यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही है।

त्योहार की खुशियों के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है। ऐसे अवसर पर महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना की किस्त पहुंचना उनके लिए आर्थिक सहयोग के साथ भावनात्मक खुशी का भी कारण बना है। प्रेम कुंवर जैसी अनेक महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक सहायता परिवार की जरूरतों को पूरा करने में उपयोगी साबित हो रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘विष्णु के सुशासन’ की भावना के अनुरूप महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली योजनाओं का लाभ सीधे उनके खातों तक पहुंच रहा है। महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बनकर सामने आई है। रक्षाबंधन से ठीक पहले मिली 31वीं किस्त ने प्रेम कुंवर श्याम के परिवार की खुशियों में एक और रंग भर दिया है। उनके लिए यह राशि सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि ‘विष्णु भैया’ की ओर से राखी की सौगात बनकर आई है।

मुख्यमंत्री आज करेंगे गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 4 करोड़ 40 लाख रुपए का भुगतान
कोरोना की दूसरी लहर में पहली बार पाजिटिविटी दर 1.5 प्रतिशत से नीचे… दैनिक मौतों का आंकड़ा भी सिंगल डिजिट में… 6 मौतें दर्ज
जन्म से लेकर 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए हर टीका जरुरी: उम्र के अनुसार ऐसे लगवाएं टीके
अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों की तलाश तेज, टोल फ्री नंबर पर दें रोहिंग्या व बांग्लादेशियों की सूचना
विधायक रिकेश सेन पद्मभूषण तीजन बाई को देंगे एक लाख रुपए, बोले- उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की है कामना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नक्सल पीड़ित 5 परिवारों के सदस्यों को मिली शासकीय सेवा नक्सल पुनर्वास नीति से जीवन में आई स्थिरता, कलेक्टर तनुजा सलाम ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Next Article  ‘खेलो इंडिया संवाद’ : क्रिकेटर तिलक वर्मा व यूथ आईकॉन प्रियंका बिस्सा ने रायपुर में सुनी पीएम मोदी की बात

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?