ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नाराज पति आंगन में सो रहा था अकेला, आधी रात पत्नी का बदला मूड, चुपचाप आई पास और फिर कर दी…..
Share
Notification Show More
Latest News
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति
अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
October 10, 2026
शिक्षा मंत्री ने इंस्पायर मानक में चयनित 40 प्रतिभागियों का किया सम्मान
इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
October 10, 2026
कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध में कलेक्टरों को दिए निर्देश
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
October 10, 2026
छत्तीसगढ़ में पशु तस्करी : पुलिस ने छुड़ाए कत्लखाने ले जा रहे 65 गौ वंश, 1 आरोपी गिरफ्तार
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCrimeFeaturedNational

नाराज पति आंगन में सो रहा था अकेला, आधी रात पत्नी का बदला मूड, चुपचाप आई पास और फिर कर दी…..

By Om Prakash Verma Published July 15, 2025
Share
नाराज पति आंगन में सो रहा था अकेला, आधी रात पत्नी का बदला मूड, चुपचाप आई पास और फिर कर दी…..
नाराज पति आंगन में सो रहा था अकेला, आधी रात पत्नी का बदला मूड, - चुपचाप आई पास और फिर कर दी…..-symbolic pic
SHARE

पूर्णिया। आमतौर पर पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हो ही जाता है। कहते हैं कि जहां प्यार होता है वहां, तकरार तो होती ही है। लेकिन पूर्णिया में सिर्फ पत्नी के खाना नहीं देने पर पति नाराज हो गया। दोनों के बीच नाराजगी इस कदर बढ़ गई कि पति भूखा ही आंगन में सो गया। पत्नी के गुस्से की आग अंदर ही अंदर भड़क उठी। आधी रात ही उसका दिमाग घूम गया और पति के पास जा पहुंची। मां की हरकत देख बच्चा चीख पड़ा। पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस तक के होश उड़ गए।

बिहार के पूर्णिया जिले से दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने ही पति की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी। मामला धमदाहा थाना क्षेत्र के दमगड़ा राम अवतार चौक का है, जहां गुरुवार की रात यह खौफनाक घटना घटी। मृतक की पहचान बालो दास के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। घटना के बारे में मृतक के बेटे शैलेन्द्र दास ने बताया कि उसके पिता मजदूरी कर रात को घर लौटे थे। उन्होंने अपनी पत्नी उषा देवी से खाना मांगा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। नाराज बालो दास खाना खाए बिना ही आंगन में सो गए। शैलेन्द्र भी वहीं पास में सोया हुआ था।

करीब रात 10:30 बजे उषा देवी दबिया लेकर चुपचाप अपने पति के पास पहुंची और सोते समय गले पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। बेटे शैलेन्द्र के मुताबिक जब दबिया चलाने से निकला खून का छींटा उसके शरीर पर पड़ा तो उसकी नींद खुली। उसने देखा कि मां अपने ही पिता की बेरहमी से गर्दन काट रही थी। वह घबरा गया और चिल्लाते हुए भागा। तभी मां ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी और उसके ऊपर दबिया फेंकी, लेकिन वह किसी तरह बच निकला। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और मृतक के भाई मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बालो दास की लाश खून से लथपथ पड़ी है। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
घटना की सूचना मिलते ही धमदाहा थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी सौरभ कुमार ने बताया कि आरोपी महिला उषा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गांव के लोग अब भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि एक पत्नी इस तरह अपने पति की हत्या कर सकती है। ग्रामीणों ने आरोपी महिला को कड़ी सजा देने की मांग की है।

You Might Also Like

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ में पशु तस्करी : पुलिस ने छुड़ाए कत्लखाने ले जा रहे 65 गौ वंश, 1 आरोपी गिरफ्तार

Om Prakash Verma July 15, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : 35 लाख की ठगी का आरोपी 4 साल बाद पकड़ाया, महिला समूह के नाम पर लोन निकाल किया था फर्जीवाड़ा
Next Article छत्तीसगढ़ में फिर शुरू हुई श्री रामलला दर्शन योजना, रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?