ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पेट्रोल 102 रुपये से ऊपर, 90 पार कर डीजल भी ‘शतक’ की ओर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

पेट्रोल 102 रुपये से ऊपर, 90 पार कर डीजल भी ‘शतक’ की ओर

By @dmin
Published: May 8, 2021
Share
नए साल से पहले मुख्यमंत्री का गरीबों को तोहफा, 26 जनवरी से 25 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल
नए साल से पहले मुख्यमंत्री का गरीबों को तोहफा, 26 जनवरी से 25 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल
SHARE

बिजनस डेस्क (एजेंसी)। देश के पांच राज्यों के उपचुनाव परिणाम आने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढऩे का सिलसिला लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की परेशानी बढ़ा दी है। देश में शुक्रवार को पेट्रोल 29 पैसे और डीजल 31 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ। इसी के साथ पेट्रोल की कीमत राजस्थान के श्री गंगानगर में 102.15 रुपये और मध्यप्रदेश के अनूपपुर में 101 रुपये के पार पहुंच गई। वहीं देश भर में डीजल के दामों में भी भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। फिलहाल, सरकारी तेल कंपनियों ने आज दोनों ईंधन के दाम कोई फेरबदल नहीं किया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.27 रुपये रहा, जबकि डीजल का दाम 81.73 रुपये पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.61 रुपये व डीजल की कीमत 88.82 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल का भाव 99.35 रुपये और डीजल 90.07 रुपये प्रति लीटर हो गया। डीजल दो महीने में पहली बार 90 पार पहुंचा है। 
पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि बीते चार दिन में पेट्रोल 96 पैसे और डीजल 1.11 रुपये महंगा हो चुका है। दाम बढऩे की रफ्तार यही रही, तो भोपाल में पेट्रोल तीन दिन बाद 100 रुपये के पार पहुंच जाएगा। हालांकि, मध्यप्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल का भाव 101.86 रुपये प्रति लीटर हो चुका है। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भी यह 102.15 रुपये बिक रहा है। भोपाल में पावर पेट्रोल पहले ही 103.02 रुपये लीटर बिक रहा है।

तब 18 दिन तक नहीं बढ़े थे भाव 
बता दें कि पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान 18 दिन तक पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव नहीं हुआ था। दो मई को चुनाव नतीजे आने के दूसरे दिन यानी चार मई को पेट्रोल और डीजल के दामों को तेल कंपनियों ने बढ़ाया था। पिछले साल मार्च में केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया था। इससे पेट्रोल का दाम एक बार में रिकॉर्ड 21.58 रुपये और डीजल का दाम 19.18 रुपये प्रति लीटर बढ़ गया था। यह दामों में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी थी।

तालिबान ने गलती से दुश्मन को ट्रांसफर कर दी बड़ी रकम, लौटाने से कर रहा इनकार
बालों के लिए बेहद फायदेमंद है स्टीम लेना, जानिए क्या-क्या होते हैं लाभ…
दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर सेल ने खोज निकाले 105 गुम मोबाइल फोन
कोरोना फिर पसार रहा पांव, 24 घंटे में 918 केस, चार की मौत, मंत्रालय में बुलाई बैठक
सरकारी स्कूल में चोरी, हेडमास्टर के ऑफिस से टीवी व लैपटॉप पार… इंडक्शन टॉप भी ले गए चोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईपीएल 2021: बाकी मैचों की मेजबानी के लिए श्रीलंका ने आगे बढ़ाए कदम, कहा- तैयार रहेंगे मैदान आईपीएल 2021: बाकी मैचों की मेजबानी के लिए श्रीलंका ने आगे बढ़ाए कदम, कहा- तैयार रहेंगे मैदान
Next Article कोरोना पर दुर्ग से राहत भरी खबर: 37 दिन बाद संक्रमण की दर 10 फीसदी से नीचे…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 443 केस… प्रदेश में मौतों का आंकड़ा 10 हजार के पार कोरोना पर दुर्ग से राहत भरी खबर: 37 दिन बाद संक्रमण की दर 10 फीसदी से नीचे…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 443 केस… प्रदेश में मौतों का आंकड़ा 10 हजार के पार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?