ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आज है नयनतारा की शादी, 75 फिल्में कर चुकीं साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा कभी सीए बनना चाहती थीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

आज है नयनतारा की शादी, 75 फिल्में कर चुकीं साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा कभी सीए बनना चाहती थीं

By @dmin
Published: June 9, 2022
Share
SHARE

आज साउथ की फीमेल सुपरस्टार नयनतारा और फिल्म डायरेक्टर विग्नेश विजन की शादी हो रही है। नयनतारा ने तमिल, तेलुगु और मलयालम की करीब 75 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 2003 में मलयालम फिल्म मनसिनक्करे से अपने करियर की शुरुआत की थी।

Contents
  • कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग करती थीं नयनतारा
  • कन्नड़ इंडस्ट्री में एंट्री
  • लव लाइफ रही सुर्खियों में
  • फोब्र्स इंडिया की लिस्ट में बनाई जगह

नयनतारा का जन्म बैंगलोर में एक क्रिश्चियन फैमिली में हुआ, उनके पिता एयर फोर्स में थे. जिनके रिटायरमेंट के बाद फैमिली केरल आ गई। जहां उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई जारी रखी लेकिन उन्होंने अपनी स्कूलिंग चेन्नई, जामनगर, दिल्ली और गुजरात के स्कूलों में की है।

कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग करती थीं नयनतारा

नयनतारा ने अपने अभिनय की शुरुआत 2003 में मलयालम फिल्म मनसिनक्करे से की, तब वो कॉलेज में ही थीं। उन्होंने तमिल सिनेमा में अय्या (2005) और तेलुगु में लक्ष्मी (2006) के साथ डेब्यू किया। एक्टिंग से पहले नयनतारा सीए बनना चाहती थीं, लेकिन फिल्मों में काम करने लिए उन्होंने अपना सपना छोड़ दिया।

कन्नड़ इंडस्ट्री में एंट्री

नयनतारा ने तेलुगु और तमिल फिल्मों में नाम कमाने के बाद 2010 में फिल्म सुपर से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा की। उसी समय नयनतारा को फिल्म श्री राम राज्यम में सीता की भूमिका निभाने के लिए बेस्ट तेलगु एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया।

लव लाइफ रही सुर्खियों में

नयनतारा की लव लाइफ भी हमेशा चर्चाओं में रहती है। उनका नाम पहले डायरेक्टर और एक्टर सिलंबरासन राजेंदर के साथ जुड़ा था, लेकिन 2006 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद 2008 में उनका नाम प्रभु देवा से जुड़ा। खबरें ये भी थी कि दोनों ने 2009 में सिक्रेटली शादी भी कर ली है और नयनतारा ने प्रभु देवा के नाम का टैटू भी बनवाया था। ईसाई परिवार में जन्मीं नयनतारा ने 2011 में हिंदू धर्म अपना लिया। उन्होंने फिल्मों में आने के कारण अपना नाम भी बदल लिया था।

फोब्र्स इंडिया की लिस्ट में बनाई जगह

वेबसाइट इंफिनिटी नेटवर्थ के मुताबिक एक्ट्रेस की कुल संपत्ति लगभग 22 मिलियन डॉलर (करीब 171 करोड़ रुपए) है। नयनतारा हर फिल्म के लिए लगभग 3 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। 2018 में फोब्र्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 की लिस्ट में जगह बनाने वाली साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला एक्ट्रेस थीं, जिनकी सालभर की कुल कमाई 15.17 करोड़ रुपए थी।

चुनावी रणनीति: राष्ट्रीय महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, 11 सीटें जीतने का टारगेट
Surat Diamond Bourse: भारत के इस कार्यालय से पेंटागन भी पीछे, पीएम मोदी ने किया दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय का उद्धाटन
गणतंत्र दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष जगह जगह पहराएंगी तिरंगा
विवादों में आने के बाद भी साउथ की सुपरस्टार हैं नयनतारा
Breaking News : देश में अब 6 जिले ही अति नक्सलवाद से प्रभावित, इनमें छत्तीसगढ़ के चार तथा झारखंड व महाराष्ट्र के एक -एक शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, कोविड-19 मरीजों और बुजुर्गों को मिलेगी बैलेट पेपर की सुविधा आ गया राष्ट्रपति चुनाव के शंखनाद का वक्त, चुनाव आयोग करेगा तारीख का एलान
Next Article फिल्म की सक्सेस पर कमल हासन ने सूर्या को दिया स्पेशल गिफ्ट…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?