ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आ गया राष्ट्रपति चुनाव के शंखनाद का वक्त, चुनाव आयोग करेगा तारीख का एलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आ गया राष्ट्रपति चुनाव के शंखनाद का वक्त, चुनाव आयोग करेगा तारीख का एलान

By @dmin
Published: June 9, 2022
Share
कोरोना के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, कोविड-19 मरीजों और बुजुर्गों को मिलेगी बैलेट पेपर की सुविधा
कोरोना के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, कोविड-19 मरीजों और बुजुर्गों को मिलेगी बैलेट पेपर की सुविधा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में राष्ट्रपति चुनाव 2022 के शंखनाद का वक्त आ गया है। चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे इसकी तारीख व विस्तृत कार्यक्रम का एलान करेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है।

चुनाव आयोग ने आज तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इसमें वह राष्ट्रपति चुनाव के कार्यक्रम का एलान करेगा। 24 जुलाई के पूर्व निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की जाना है। राष्ट्रपति चुनाव-2017 में मतदान 17 जुलाई को हुआ था और मतगणना 20 जुलाई को हुई थी। तब 50 फीसदी वोट सत्तारूढ़ राजग के पक्ष में थे, साथ ही क्षेत्रीय दलों में भी अधिकतर दलों का समर्थन मिल गया था। इस बार भी कुछ क्षेत्रीय दलों की मदद से एनडीए अपनी पसंद का राष्ट्रपति चुनने के करीब है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के बाद इसकी पूरी तस्वीर साफ होगी।

निर्वाचक मंडल इस तरह चुनता है राष्ट्रपति
भारत में राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। इसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य, राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं के चुने गए सदस्य शामिल होते हैं। इनमें लोकसभा व राज्यसभा के मनोनीत सदस्य और विधान परिषदों के सदस्यों को मतदान का अधिकार नहीं है। 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में अभी 230 सांसद हैं। जून और जुलाई में 57 सदस्यों की सदस्यता खत्म हो रही है, हालांकि इनमें से 41 सीटों पर निर्विरोध सदस्य चुने जा चुके हैं, जबकि बची हुई सीटों पर 10 जून को चुनाव हो जाएंगे। राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत 12 राज्यसभा सांसद राष्ट्रपति चुनाव में वोट नहीं डालते हैं। वहीं, 543 सदस्यों वाली लोकसभा में अभी 540 सांसद हैं। तीन सीटें खाली हैं। इन पर भी चुनाव की प्रक्रिया जारी है। मतलब साफ है कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा की सभी खाली सीटों पर उपचुनाव हो जाएंगे। चुने गए सदस्य राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालेंगे।

रिमोट वोटिंग का वक्त आया : आयोग
हाल ही में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार रिमोट वोटिंग की पैरवी की है। उन्होंने उत्तराखंड के एक दूरदराज के मतदान केंद्र की एक घंटे की यात्रा के बाद मंगलवार को यह बात कही थी। आयोग ने कहा कि समय आ गया है कि रिमोट वोटिंग की संभावनाओं का पता लगाया जाए, शायद पायलट आधार पर ऐसा किया जा सकता है।

महासमुंद के खल्लारी माता मंदिर में रोप-वे केबल टूटा, पांच श्रद्धालु घायल… सीएम साय ने जताया दु:ख
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला : किसानों को बिना ब्याज के लाख की खेती के लिए मिलेगा कर्ज
भिलाई में हेरोइन का नशा बेच रहे बदमाश, लग्जरी कार में घूमकर कर रहे थे सौदा…. दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग : पहले मैच दिखा रायपुर रायनोंस का जलवा
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईपीएल-2021: भारत में नौ अप्रैल से शुरू होगा टी-20 का धमाल, जारी हुआ शेड्यूल, हुए अहम बदलाव आईपीएल के मैचों की संख्या बढ़ा सकता है बीसीसीआई, 2027 तक एक सीजन में होंगे 94 मैच
Next Article आज है नयनतारा की शादी, 75 फिल्में कर चुकीं साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा कभी सीए बनना चाहती थीं

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?