ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दस सालों का टूटा रिकार्ड, नवंबर में अब तक पड़ रही है गर्मी… जानें क्या है मौसम विभाग का दावा
Share
Notification Show More
Latest News
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
गंभीर विषयों को सहजता से जनमानस तक पहुंचाने की कार्टून में है अद्भुत क्षमता:
कार्टून समाज को जागरूक करने के साथ सोचने और आत्ममंथन के लिए करता है प्रेरित : सीएम साय
October 14, 2026
shreekanchanpath 02 # 14 October 2026
October 14, 2026
नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा
नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

दस सालों का टूटा रिकार्ड, नवंबर में अब तक पड़ रही है गर्मी… जानें क्या है मौसम विभाग का दावा

By Mohan Rao Published November 11, 2024
Share
मौसम
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में नवंबर माह के दो सप्ताह बीतने को हैं और ठंड की दस्तक नहीं है। रातें हल्की सर्द हैं और सुबह के समय थोड़ी ठंड पड़ रही है। इसके अलावा दिनभर भी तापमान चढ़ा रहता है। नवंबर में पिछले दस वर्षों का आंकड़ों पर नजर डाले तो पारा 13 से 17 डिग्री तक गिर जाता था। वहीं इस बार तापमान 24 डिग्री तक जा रहा है। दिन का तापमान प्रदेश के अधिकतर जिलों में 30 डिग्री से ज्यादा जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी मौसम का मिजाज अगले तीन चार दिनों तक ऐसा ही रहेगा। 16 नवंबर के बाद ठंड की शुरुआत हो सकती है।

रविवार को राजधानी रायपुर, दुर्ग भिलाई सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों में तापमान 30 डिग्री से ज्यादा रहा। प्रदेश में रविवार को सर्वाधिक तापमान राजधानी रायपुर में 32.8 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 15.3 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा दुर्ग जिले में भी 31 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। इसके अलावा दंतेवाड़ा में 32 डिग्री, बीजापुर 30.9 डिग्री, बस्तर 30.3 डिग्री, कांकेर 30.7 डिग्री, बालोद 31.7 डिग्री, राजनांदगांव 30.5 डिग्री, बिलासपुर 30.4 डिग्री ,कोरबा 30.3 डिग्री, मुंगेली 31.1 डिग्री, रायपुर 32.8 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।

न्यूनतम तापमान में भी ज्यादा कमी नहीं
रविवार को प्रदेश के सिर्फ 8 जिलों में ही रात का तापमान 19 डिग्री से कम रहा। बलरामपुर में सबसे कम 15.3 डिग्री तापमान रहा। वहीं सरगुजा में 15.8 डिग्री, कोरिया में 18.5 डिग्री, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 17.8 डिग्री, नारायणपुर में 16.1 डिग्री, बस्तर में 18.1 डिग्री, बीजापुर में 18.8 डिग्री, दंतेवाड़ा में 18.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन तक न्यूनतम तापमान में भी कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में परिवर्तन नहीं होगा।

बंगाल की खाड़ी में बन सकता कम दबाव का क्षेत्र
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके कारण अगले 24 घंटे में रायपुर समेत दुर्ग, सरगुजा और बिलासपुर संभाग में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। 15 नवंबर तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि तीन-चार दिन बाद यानी 15 नवंबर के आसपास ही रात के तापमान में थोड़ी कमी आने से ठंड महसूस होगी। मौसम विभाग के मुताबिक 16 नवंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिससे पर्वतीय इलाकों के मौसम में बदलाव आएगा। नवंबर के आखिरी तक ठंड का असर बढ़ेगा और पहाड़ों में बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है।

You Might Also Like

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

कार्टून समाज को जागरूक करने के साथ सोचने और आत्ममंथन के लिए करता है प्रेरित : सीएम साय

नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा

वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई

Mohan Rao November 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देश के 51वें सीजेआई बने जस्टिस संजीव खन्ना, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ
Next Article दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय सुवा महोत्सव का समापन, 50 से अधिक सुआ नृत्य समूहों ने दी प्रस्तुति दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय सुवा महोत्सव का समापन, 50 से अधिक सुआ नृत्य समूहों ने दी प्रस्तुति

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?