नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया राहत नहीं मिली है। शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की रिमांड 6 मार्च तक बढ़ाकर CBI कस्टडी पर भेज दिया। इसके अलावा सिसोदिया की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर कोर्ट 10 मार्च को सुनवाई होगी।
बता दें दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया 26 फरवरी को गिरफ्तार हुए थे। कोर्ट ने उन्हें 27 फरवरी को पांच दिन के लिए CBI रिमांड पर भेजा था। रिमांड की अवधि आज यानी 4 मार्च को पूरी हो गई है। शनिवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सिसोदिया की पेशी हुई। सीबीआई ने सिसोदिया पर जांच में सहयोग नहीं करने की बात कहते हुए रिमांड बढ़ाने की मांग की। इस पर सिसोदिया के वकील ने इसका विरोध किया। हालांकि कोर्ट ने सीबीआई की मांग को मान लिया है। सीबीबाई ने मनीष सिसोदिया की रिमांड 6 माच बढ़ाकर उसे सीबीआई की कस्टड़ी में भेज दिया है।

सिसोदिया ने कहा सीबीआई के अफसर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे
CBI कोर्ट के स्पेशल जज एम के नागपाल ने सुनवाई के दौरान सिसोदिया से सीबीआई कस्टड़ी में किसी तरह की परेशानी पूछी तो उन्होंने कोर्ट को बताया कि अफसर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। सिसोदिया का कहना है कि सीबीआई के अफसर बार बार एक ही सवाल पूछते हैं। इस पर कोर्ट ने सीबीआई को सख्ती से कहा कि सिसोदिया की परेशानी पर ध्यान दिया जाए।




