ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आयुक्त प्रकाश सर्वे ने विभागों का किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से नदारद मिले 6 कर्मचारियों को थमाया नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

आयुक्त प्रकाश सर्वे ने विभागों का किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से नदारद मिले 6 कर्मचारियों को थमाया नोटिस

By @dmin
Published: February 9, 2022
Share
SHARE

भिलाई । निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कार्यालयीन समय समाप्त होने के ठीक पहले आज सभी विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए 6 कर्मचारियों को उन्होंने नोटिस थमाया है। औचक निरीक्षण में सर्वप्रथम स्टेनो कक्ष से उन्होंने शुरुआत की और उपायुक्त कक्ष, संपत्तिकर विभाग, टैक्स कलेक्शन काउंटर, राजस्व विभाग, जन्म मृत्यु एवं लोक सेवा गारंटी के कार्यों के लिए स्थापित काउंटर, भवन अनुज्ञा विभाग, अभियंता कक्ष, स्वास्थ्य विभाग, जन सूचना विभाग, सचिवालय, राजस्व विभाग, लेखा विभाग, कंप्यूटर शाखा, स्थापना विभाग, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं भवन संधारण सहित तमाम विभागों का भी कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर निरीक्षण किए।

इस दौरान राजस्व विभाग में पदस्थ अनिल सिंह, स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ नशरूनिशा, अधीक्षण अभियंता कार्यालय में पदस्थ ज्योति सिंह, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के मिशन मैनेजर शीबा रॉबर्ट, नलनी तनेजा, कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल बोरकर अनुपस्थित पाए गये। जिन्हें आयुक्त ने नोटिस जारी किया है। आयुक्त ने सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कार्यालयीन समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे का अनिवार्य रूप से पालन करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त ने छत्तीसगढ़ शासन से अधिसूचना जारी होते ही कार्यालयीन समय का पालन कराने औचक निरीक्षण कर रहे हैं और निर्धारित समय से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई भी कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सुनील अग्रहरि मौजूद रहे।

क्रिकेट : भारत के सामने जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य, चहल ने चार और सुंदर ने तीन विकेट झटके
‘गूगल बॉय’ रुद्र को लोक भवन में मिला सम्मान, स्मरण शक्ति से राज्यपाल हुए हैरान
एक माह के इलाज के बाद स्वस्थ हुआ सफेद पूंछ वाला गिद्ध, 1100 किमी की दूरी तय कर पहुंचा सूरत
सीएम साय को फिर आया दिल्ली से बुलावा, दोनों डिप्टी सीएम और वित्तमंत्री भी दिल्ली दौरे पर, राजनीतिक हलचलें हुई तेज
धर्मस्व मंत्री ने दिया फंड, दैहान में मंदिर बनाने महापौर ने किया भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गोतस्करी कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बीएसएफ ने रोका, तो लोहे की रॉड से हुआ हमला… फायरिंग में दो तस्कर ढेर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ जवानों ने की फायरिंग, सर्च अभियान में नशीले पदार्थ के दो पैकेट मिले
Next Article एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक बर्बरता की हदें पार: मासूम को दी खौफनाक मौत, एक आंख निकाली, दूसरी में ठोंकी कील, शव देख दहल उठा दिल

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?