भिलाई। पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा व पूर्व पार्षद ललित मोहन द्वारा आयोजित कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम बीएम शाह हॉस्पिटल की टीम सेमी फाइनल में पहुंच गई है। प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मुकाबला बीएम शाह व स्पर्श हॉस्पिटल के बीच हुआ। आ मैच में बीएम शाह ने स्पर्श को 9 विकेट से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।

इससे पहले स्पर्श हॉस्पिटल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 93 रनो का लक्ष्य दिया। बीएम शाह हॉस्पिटल के बल्जेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 1 ओवर 2 गेंद शेष रहते ही टीम को जीत दिलाई । टीम के कप्तान डॉ. सिक्की सिंह एवं उपकप्तान सुभाष सुनहले इस जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया।
टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए डॉ. अजय सखरवाड़े (ऑर्थो सर्जन), डॉ. राहुल रंजन मिश्रा, डॉ. सरल शर्मा, नागेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, राजेश उन्नी, विनोद गवाड़े, सूर्यकांत पटेल, डोमन साहू, राकेश तिवारी एवं अस्पताल के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहें। जीत की ख़बर लगते ही अस्पताल के मेडिकल डॉयरेक्टर डॉ. जय तिवारी एवं डॉयरेक्टर ऑपरेशन डॉ. अरूण मिश्रा भी मैदान में पहुंचे और टीम के सभी खिलाडियों को बधाई दी।




