ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लूट की नियत से आए ओडिशा के तीन बदमाश गिरफ्तार…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

लूट की नियत से आए ओडिशा के तीन बदमाश गिरफ्तार…

By @dmin
Published: June 11, 2022
Share
SHARE

रायगढ़ । सरिया क्षेत्र अंतर्गत हर्ष मिनरल्स (क्रशर) कटंगपाली के ऑफिस में घुसकर तीन लुटेरे यहां के मुंशी से मोबाइल व नगदी तीन हजार लूट कर भाग गए । गैंग बनाकर लूट व अन्य बड़ी घटनाओं को अंजाम देने आए पड़ोसी राज्य ओडिशा से आए तीन आदतन बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपितो से देसी पिस्टल, दो मैक्जीन तथा पांच जिंदा कारतूस एवं अन्य हथियार बारमद किया गया है।

पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने अपने दफ्तर में दी। मीणा ने पत्रकारों को बताया कि थाना प्रभारी सरिया उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर लूट के आरोपियों की पतासाजी के लिए एक टीम ओडिशा रवाना किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्य के आधार पर संदेहियों की तलाश में ओडिशा के पदमपुर, पाईकमाल, सोहेला और बरगढ़ के कई ठिकानों में दबिश दी। आरोपितों के नहीं मिलने पर पुलिस टीम वापस लौट गई। यहां वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सरिया क्षेत्र में बीट आरक्षकों एवं मुखबिरों को सक्रिय कर पेट्रोलिंग को दुरुस्त कर संदेहियों की जानकारी जुटाने लगे। इसी दौरान थाना प्रभारी सरिया कमल किशोर पटेल को बड़े नवापारा बस स्टैंड के पास तीन संदिग्ध युवकों के यामाहा मोटरसाइकिल में हथियार लहरा कर लोगों को डराने, दहशत फैलाने भय का माहौल पैदा करने की सूचना मिली। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी कमल किशोर स्टाफ के साथ मौके के लिए रवाना हुए। जहां पुलिस की घेराबंदी देख एक हथियारबंद आरोपित ने दहशत फैलाने हवाई फायर कर पुलिस को दूर करने का प्रयास किया। थाना प्रभारी सरिया व उनकी टीम ने दिनेश राव पिता स्व. मधुसुदन राव (27) ग्राम पाईकमाल वार्ड छह थाना पाईकमाल जिला बरगढ़ ओडिशा, चंद्रमणी चांद उर्फ सुनील पिता बलराम चांद (28) ग्राम कटंगपाली थाना पाईकमाल जिला बरगढ़ ओडिशा, रोहित नायक पिता टिकलाल नायक (24) ग्राम बैदपाली थाना पाईकमाल जिला बरगढ ओडिशा को पकड़ा। आरोपितो से हथियार समेत क्षेत्र में आने के उद्देश्य पूछे जाने पर लूटपाट की नियत से आना बताया। उन्होंने बताया कि चार जून को भी सरिया में एक क्रशर में एक व्यक्ति से मोबाइल और तीन हजार रुपये लूटे थे। खर्च के बाद शेष 1400 नकद और लूट की मोबाइल समेत कुल चार मोबाइल जब्त किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से हल्बा-हल्बी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने की सौजन्य मुलाकात
8 घण्टे के भीतर दोहरे हत्याकाण्ड का खुलासा
बिल्हा तहसील में नवीन सिविल कोर्ट भवन का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश सिन्हा बोले- न्यायिक अधोसंरचना से न्याय शीघ्र व सुलभ होगा
केन्द्रीय युवा कार्य और खेल मंत्रालय जल्दी ही युवा मामलों पर भी आयोजित करेगा विशेष चिंतन शिविर
सेक्टर-9 के फुटबॉल ग्राउंड का सीएम बघेल ने किया लोकार्पण: शॉट मारकर दिखाया अपना स्किल… बच्चे हडि़प्पा करते हुए मुख्यमंत्री की ओर दौड़े
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोविड संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश
Next Article रायपुर बस स्टैंड से 29 किलो गांजा सहित तस्कर पकड़ाया…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?