ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नाथन लॉयन को पसंद आई अहमदाबाद की पिच, कहा-स्पिन पिचों को लेकर क्यों रोने लगते हैं सब लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

नाथन लॉयन को पसंद आई अहमदाबाद की पिच, कहा-स्पिन पिचों को लेकर क्यों रोने लगते हैं सब लोग

By @dmin
Published: February 28, 2021
Share
नाथन लॉयन को पसंद आई अहमदाबाद की पिच, कहा-स्पिन पिचों को लेकर क्यों रोने लगते हैं सब लोग
नाथन लॉयन को पसंद आई अहमदाबाद की पिच, कहा-स्पिन पिचों को लेकर क्यों रोने लगते हैं सब लोग
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। भारत इस समय अपने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहा है। टीम इंडिया ने पहले मैच में हार के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए अगले दोनों मैचों में जीत हासिल की और सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। खास बात यह है कि भारत ने दोनों मैच स्पिनरों की मददगार पिच पर जीते। तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन ही समाप्त होने के बाद अहमदाबाद के मोटेरा की पिच की लगातार आलोचना हो रही हैं। हालांकि भारतीय खिलाड़ी इस मामले पर लगातार कह रहे हैं कि पिच में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। पिच को लेकर टीम इंडिया के खिलाडिय़ों की बातों पर सहमति जताने वालों में अब ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन का नाम जुड़ गया है।

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के नियमित सदस्य नाथन लॉयन ने ‘एएपी से बात करते हुए कहा है कि दुनिया भर में जब सीम पिचों पर टीमें कम स्कोर पर ढेर हो जाती हैं तब विवाद क्यों नहीं होता? लॉयन ने कहा, ‘हम पूरे वल्र्ड में सीम पिचों पर खेलते हैं और 47, 60 जैसे स्कोर पर ऑलआउट हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में पिच को लेकर किसी ने कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन जैसे ही पिच स्पिनरों की मददगार मिलती है तो पूरे विश्व में लोगों को दिक्कत होने लगती है और वह रोने लगते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि, ‘लोगों को अब पिच की आलोचना करनी बंद कर देनी चाहिए। इस टेस्ट मैच की सबसे अच्छी चीज यह रही कि इंग्लैंड इस मैच में तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरा था। यह मेरे लिए काफी है, मुझे कुछ और कहने की जरूरत नहीं है। मैंने पूरी रात जागकर मैच देखा था, जिसके बाद मैं सोच रहा था कि क्यूरेटर को अपने यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के लिए बुला लूं।

इसी पिच पर होगा सीरीज का आखिरी मैच
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच दो दिन में ही समाप्त हो गया है और अब सीरीज का आखिरी मैच भी इसी मैदान पर खेला जाएगा। भारत को वल्र्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए इस मैच में जीत या ड्रॉ की जरूरत है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि चौथे मैच के लिए बल्लेबाजी की मददगार पिच तैयार की जाएगी, क्योंकि भारत यहां किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगा।

ABVP ने बीआईटी में किया करियर मार्गदर्शन एवं विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन… छात्रों को मिली काउंसलिंग
हिंसक झड़प में 4 लोगों की मौत, पहली बार वोट डालने आए युवक को भी मारी गोली
साडिय़ों की मॉडलिंग से फैमिली मैन तक, 60 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं प्रियामणि…
वन कर्मी बीट गार्ड के घर चोरी, दोस्त ही निकला चोर… पुलिस ने बरामद किए 7 लाख रुपए
बिहार चुनाव के एलान से पहले सौगातों की बारिश, पीएम से सीएम तक कर रहे हैं परियोजनाओं का शिलान्यास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा की प्रचार वैन में तोडफ़ोड़ के मामले में पुलिस का एक्शन, पांच लोग गिरफ्तार भाजपा की प्रचार वैन में तोडफ़ोड़ के मामले में पुलिस का एक्शन, पांच लोग गिरफ्तार
Next Article पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल कांग्रेस पर हमला बोल अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा- पुडुचेरी में बनेगी भाजपा की सरकार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?