ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कपिल सिब्बल का राहुल गांधी पर निशाना, करीबी भी साथ छोड़ गए, कांग्रेस में अध्यक्ष तक नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कपिल सिब्बल का राहुल गांधी पर निशाना, करीबी भी साथ छोड़ गए, कांग्रेस में अध्यक्ष तक नहीं

By @dmin
Published: September 29, 2021
Share
कांग्रेस में अंतर्कलह: अनिल शास्त्री की सोनिया-राहुल को सलाह, सिब्बल ने कहा- मेरे लिए पद नहीं, देश अहम
कांग्रेस में अंतर्कलह: अनिल शास्त्री की सोनिया-राहुल को सलाह, सिब्बल ने कहा- मेरे लिए पद नहीं, देश अहम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब में संकट का सामना कर रही कांग्रेस पर अब दिल्ली में उसके वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने ही सवाल उठा दिया है। कपिल सिब्बल ने कांग्रेस नेता राहुल गाांधी पर इशारों में हमला बोलते हुए कहा कि जो उनके करीबी थे, वे भी साथ छोड़कर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितिन प्रसाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया और ललितेश त्रिपाठी जैसे बड़े नेता हमें छोड़कर जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में फिलहाल जिस तरह के हालात हैं, उस पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई जानी चाहिए। सिब्बल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे पास फिलहाल कोई अध्यक्ष तक नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें जल्द से जल्द एक निर्वाचित अध्यक्ष की जरूरत है।

#WATCH | We (leaders of G-23) are not the ones who will leave the party & go anywhere else. It is ironic. Those who were close to them (party leadership) have left & those whom they don't consider to be close to them are still standing with them: Congress leader Kapil Sibal pic.twitter.com/q5RP2cUQKN

— ANI (@ANI) September 29, 2021

इसके साथ ही उन्होंने पंजाब में जारी नाटक को लेकर कहा कि इससे पाकिस्तान को फायदा होगा। सिब्बल ने कहा कि सीमांत राज्य में अस्थिरता के हालात ठीक नहीं होंगे। कांग्रेस पार्टी को लोग लगातार छोड़कर जा रहे हैं। जितिन प्रसाद, सिंधिया, अभिषेक मुखर्जी. ललितेश त्रिपाठी जैसे नेताओं ने पार्टी को छोड़ दिया है। जो लोग खास थे, वही पार्टी छोड़कर चले गए। कपिल सिब्बल ने कहा कि पार्टी को जल्द से जल्द कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलानी चाहिए। दुर्भाग्य है कि हमारी पार्टी के पास कोई अध्यक्ष नहीं है।

राहुल पर कसा तंज, जिन्हें अपना मानते थे वे छोड़ गए, हम आज भी साथ
इस मौके पर ही जी-23 नेताओं के बोलने लेकर कपिल सिब्बल ने कहा कि हम पार्टी को खत्म होते और नुकसान होते नहीं देख सकते। हम पार्टी को कमजोर नहीं कर सकते हैं। हम आज भी यही कह रहे हैं कि पार्टी को बुनियादी तौर पर मजबूत कीजिए और लोगों की बातों को सुनिए। क्या पंजाब में हमारी वजह से संकट पैदा हुआ है। सिब्बल ने कहा, ‘हम (जी-23) वो लोग नहीं हैं, जो पार्टी छोड़कर कहीं और चले गए हों। यह विडंबना है कि जो उनके करीब थे, वे उन्हें छोड़कर चले गए और जिन्हें वे अपने करीब नहीं मानते हैं, वे आज भी साथ खड़े हैं।

पंजाब में अस्थिरता से होगा पाकिस्तान और  ISI को फायदा
कपिल सिब्बल ने कहा कि हर कांग्रेसी को यह सोचना चाहिए कि कैसे पार्टी को मजबूत किया जा सकता है। पार्टी को जो भी छोड़कर गए हैं, उन्हें वापस बुलाया जाना चाहिए क्योंकि अकेले कांग्रेस ही इस देश में डेमोक्रेसी को बचा सकती है। पंजाब के हालात को लेकर सिब्बल ने कहा, ‘एक सीमांत राज्य में जो हो रहा है, उसका क्या मतलब है। इससे आईएसआई और पाकिस्तान को फायदा होगा। हम पंजाब और वहां चरमपंथ के इतिहास के बारे में जानते हैं।

हर नागरिक तक त्वरित स्वास्थ्य सेवा पहुँचाना हमारी प्राथमिकता : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
shreekanchanpath 188 # 22 April 2024
जगदलपुर में इंडिया गेट की तर्ज पर विकसित की जा रही है अमर वाटिका… मुख्यमंत्री बघेल ने किया लोकार्पण
मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की फिर एक ग्रामीण की हत्या, अगवाकर मार डाला
राज्य वीरता पुरस्कार: राज्यपाल ने चार बच्चों को किया सम्मानित, 25 हजार रुपए और प्रशस्ति पत्र किया भेंट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिला की संदिग्ध मौत: पति ने कहा फांसी लगाकर खुदकुशी की…. परिजनों का आरोप पति व उसके भाई ने मिलकर की है हत्या
Next Article Hemp smuggling in Bastar. The youth of Bihar came with the woman in the police custody बस्तर में गांजा तस्करी…. बिहार का युवक महिला संग आया पुलिस गिरफ्त में…. एक लाख से ज्यादा की कीमत का गांजा जब्त

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?