बिहार चुनाव के एलान से पहले सौगातों की बारिश, पीएम से सीएम तक कर रहे हैं परियोजनाओं का शिलान्यास
पटना (एजेंसी)। बिहार में सितंबर में योजनाओं की बारिश ने चुनावी वैतरणी में लहरें पैदा कर दी हैं। लॉकडाउन में सुस्त पड़ी राजनैतिक गतिविधियां अब कोसी और गंगा के कछारों पर उतरने लगी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर रोज नई नई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं। इसी के…
सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकियों ने किया हमला: इलाका सील कर हमलावरों की तलाश में जुटे सुरक्षाबल
जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को सेंट्रल कश्मीर के श्रीनगर जिले के नौगांव इलाके में सीआरपीएफ पार्टी पर संदिग्ध आतंकियों ने हमला कर दिया। संदिग्ध आतंकियों ने 110 बीएन की सीआरपीएफ पार्टी पर कुछ दूरी से फायरिंग शुरू कर दी…
खुलासा: 12 सरकारी बैंकों में 20 हजार करोड़ की धोखाधड़ी, SBI में सबसे ज्यादा मामले
नई दिल्ली (एजेंसी)। सरकारी बैंकों में तीन महीने के दौरान करीब 20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) में इसका खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक, 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 12 सरकारी बैंकों में 19,964 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 2,867 मामले सामने आए। संख्या के…
राज्यसभा में हंगामे पर कार्रवाई: संजय सिंह व ब्रायन सहित आठ विपक्षी सांसद निलंबित
नई दिल्ली (एजेंसी)। मानसून सत्र के दौरान रविवार को संसद के ऊपरी सदन में खासी नोकझोंक देखने को मिली। कृषि विधेयकों पर बहस के दौरान टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने उपसभापति के सामने रूल बुक फाड़ दी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सांसद वेल में पहुंच गए। वहीं, आज…
दर्दनाक घटना: महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत ढही, 10 लोगों की मौत… कई लोग फंसे
भिवंडी (एजेंसी)। महाराष्ट्र के भिवंडी में धामनकर नाका के पास पटेल कंपाउंड इलाके में तीन मंजिला इमारत ढह गई है। इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 25 लोगों की जान बचा ली गई है। अब भी 50-60 लोगों के फंसे होने की आशंका है।…
वेटिंग से छुटकारा दिलाने व आपातकालीन व्यवस्था के तहत आज से चलेंगी 40 क्लोन ट्रेन: जाने किस रूट पर होगा संचालन
नई दिल्ली (एजेंसी)। रेलवे ने आज से 20 जोड़ी यानी 40 क्लोन स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। ये ट्रेन 12 सितंबर से शुरू की गई 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेन की डुप्लीकेट की तरह काम करेंगी। एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने रविवार को बताया कि ज्यादा यात्री…
फिल्मी स्टाइल में हत्या: स्कूटी से जा रही मां-बेटी को बीच सड़क पर गोलियों से भूना, एक की मौत
गोरखपुर (एजेंसी)। गोरखपुर में रविवार की दोपहर फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार बदमाशों ने मां-बेटी को बीच सड़क पर गोलियों से भून दिया। इस सनसनीखेज वारदात में मां की मौत हो गई जबकि बेटी गम्भीर रूप से घायल है। घटना गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर इलाके में हुई।बशारतपुर…
चीनी सेना के आगे मजबूत हुई भारतीय सेना, बीते तीन हफ्ते में एलएसी से लगे छह ठिकानों पर किया कब्जा
नई दिल्ली (एजेंसी)। तमाम कोशिशों के बाद भी भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव की स्थिति कम नहीं हुई है। इस बीच भारतीय सेना ने पिछले तीन हफ्तों में भारतीय सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास छह नई चोटियों पर कब्जा कर लिया है। एलएसी के…
कृषि बिल पास होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- अब सशक्त बनेंगे देश के करोड़ों किसान
नई दिल्ली (एजेंसी)। राज्यसभा में मानसून सत्र के सातवें दिन रविवार को भारी हंगामे के बीच दो कृषि विधेयकों को पास कर दिया गया। लोकसभा में पहले ही ये दोनों बिल पास हो गए थे। इसमें पहला है कृषक उत्पाद व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सरलीकरण) विधेयक 2020 और दूसरा है कृषक (सशक्तिकरण एवं…
राज्यसभा से भी कृषि विधेयक पास, नड्डा बोले- कांग्रेस के दोहरे चरित्र से वाकिफ हैं किसान
नई दिल्ली (एजेंसी)। राज्यसभा से विपक्ष के भारी हंगामे और नारेबाजी के बीच कृषि संबंधी दो विधेयक पास हो गए हैं। इन विधेयकों को ध्वनि मत से पारित किया गया है। उच्च सदन में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विधेयक के पक्ष में जवाब दिया। इस दौरान असंतुष्ट विपक्षी…
कृषि विधेयक: हरियाणा के कई जिलों में किसान सड़कों पर उतरे, सड़कें जाम, भारी पुलिसबल तैनात
चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा में कृषि अध्यादेशों पर अपने-अपने तर्कों के साथ सरकार और किसान आमने-सामने हैं। हरियाणा के कई जिलों में किसान कृषि विधेयकों के खिलाफ सड़क में उतर आए हैं। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) हरियाणा ने आज प्रदेश भर में तीन घंटे रोड जाम आंदोलन का आह्वान किया है।प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम…
ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार की मौत, नौ घायल
अयोध्या (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि नौ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया है…
चुनाव के एलान से पहले ही बिखरा महागठबंधन, भाकपा माले और राजद में ठनी
पटना (एजेंसी)। बिहार में अक्तूबर-नवंबर के महीने में चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी चुनाव संबंधी गतिविधियों को बढ़ा दिया है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाला महागठबंधन मुश्किल में नजर आ रहा है। इसकी वजह है राज्य की सबसे बड़ी लेफ्ट पार्टी भाकपा…
50 साल से अधिक उम्र वाले पुलिसकर्मियों की बन रही लिस्ट, जानेंं किनको किया जाएगा रिटायर
कानपुर (एजेंसी)। यूपी के कानपुर में पुलिस विभाग में काम न करने वाले, भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त 50 साल से अधिक आयु वाले कर्मियों को हटाया जाएगा। इनकी सूची तैयार कर स्क्रीनिंग कमेटी के सामने रखी जाएगी।डीआईजी डॉ. प्रीतिन्दर सिंह ने बताया कि यह हर साल की प्रक्रिया है।…
भारत में हथियारों के साथ-साथ ड्रग्स की तस्करी के फिराक में था पाकिस्तान, बीएसएफ ने कर दिया नाकाम
श्रीनगर (एजेंसी)। बीएसएफ ने 19/20 सितंबर की रात को पाकिस्तान की ओर से अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे अरनिया इलाके में भारत में हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। इस इलाके की तलाशी के दौरान, संदिग्ध नशीले पदार्थों के साथ 2 पिस्तौल, 4 मैगज़ीन…


