ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फिल्मी स्टाइल में हत्या: स्कूटी से जा रही मां-बेटी को बीच सड़क पर गोलियों से भूना, एक की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

फिल्मी स्टाइल में हत्या: स्कूटी से जा रही मां-बेटी को बीच सड़क पर गोलियों से भूना, एक की मौत

By @dmin
Published: September 20, 2020
Share
बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया
बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया
SHARE

गोरखपुर (एजेंसी)। गोरखपुर में रविवार की दोपहर फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार बदमाशों ने मां-बेटी को बीच सड़क पर गोलियों से भून दिया। इस सनसनीखेज वारदात में मां की मौत हो गई जबकि बेटी गम्भीर रूप से घायल है। घटना गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर इलाके में हुई।
बशारतपुर क्रिश्चयन कालोनी की रहने वाली 43 वर्षीय डेविना मेजर रविवार की दोपहर में 18 वर्षीय बेटी डेल्फिना के साथ स्कूटी से अपने मायके जा रहीं थीं। उनका मायका भी उसी कालोनी में स्थिति है। मां-बेटी घर से कुछ ही दूर आगे राजीवनगर के आशियाना मोड़ पर पहुंची थीं कि तभी एक बाइक पर सवाल दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया। दोनों बदमाश हेल्मेट पहने हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश जैसे पीछे से मां बेटी की स्कूटी के समानान्तर अपनी बाइक से पहुंचे बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने गोली चला दी। स्कूटी पर पीछे बैठी डेविना मेजर को जैसे ही गोली लगी डेल्फिना का संतुलन बिगड़ गया। स्कूटी सहित मां-बेटी सड़क पर गिर पड़ीं। लेकिन बदमाश रुके नहीं। पहली गोली के बाद उन्होंने दूसरी गोली डेल्फिना को लक्ष्य करके चलाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक-एक कर कुल पांच गोलियां बदमाशों ने मां-बेटी को लक्ष्य करके चलाईं। दोनों को मरा जान या मौत के करीब मान बदमाश बाइक घुमाकर फिर उसी रास्ते से भाग निकले जिधर से वे मां-बेटी का पीछा करते हुए आए थे। जाते वक्त दहशत फैलाने के लिए वे हवाई फायरिंग करते जा रहे थे। अपनी आंखों के सामने यह सब होता देख कुछ लोग मां-बेटी की ओर दौड़े लेकिन बदमाशों की दहशत के चलते बदमाशोंं का पीछा करने की हिम्मत कोई नहीं जुटा सका।
यह वारदात दिन के साढ़े 12 बजे सड़क के बीचोंबीच हुई। जिस जगह यह वारदात हुई वहां खासी चहल पहल भी थी। आसपास की दुकानें भी खुली थीं। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक पुलिस पिकेट भी है जहां पुलिसवाले हर वक्?त मौजूद रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोलियों की आवाज सुनकर पुलिसवाले भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन में मां-बेटी को मेडिकल कालेज पहुंचाया। मेडिकल कालेज में डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है।

वारदात के तुरंत बाद शहर की नाकाबंदी
पुलिस ने वारदात के तुरंत बाद शहर की नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों से मिले बदमाशों के हुलिए के आधार पर उन्हें पकडऩे की कोशिश की जा रही है। पुलिस की एक टीम इस वारदात की वजहों का पता लगाने की कोशिश में जुट गई है। इस सिलसिले में पुलिस कुछ लोगों को उठाकर पूछताछ भी कर रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार परिवार ने किसी से दुश्मनी होने से इनकार किया है।

भीषण सड़क हादसा, एक ही घर के 3 लोगों की मौत, 2 की हालत नाजुक, दिल्ली का रहने वाला था परिवार
प्लांट से कॉपर चोरी : फर्जी गेट पास से एंट्री कर वारदात को दिया अंजाम, सीआईएसएफ की गिरफ्त में आए बदमाश
मन की बात @100 के अवसर पर राजभवन रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ाई डेढ़ करोड़ की शराब, जशपुर पुलिस का दो दिन में दूसरा बड़ा ऑपरेशन
बारिश बनी आफत: बारिश के बाद सड़कें हुईं लबालब, जनजीवन अस्त-व्यस्त, दो लापता, देखें वीडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत-US की दोस्ती से बौखलाया चीन, बोला- एक इंच भी नहीं छोड़ेंगे जमीन चीनी सेना के आगे मजबूत हुई भारतीय सेना, बीते तीन हफ्ते में एलएसी से लगे छह ठिकानों पर किया कब्जा
Next Article Railway breaking: Facility of Superfast weekly special express वेटिंग से छुटकारा दिलाने व आपातकालीन व्यवस्था के तहत आज से चलेंगी 40 क्लोन ट्रेन: जाने किस रूट पर होगा संचालन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?