ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीनी सेना के आगे मजबूत हुई भारतीय सेना, बीते तीन हफ्ते में एलएसी से लगे छह ठिकानों पर किया कब्जा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

चीनी सेना के आगे मजबूत हुई भारतीय सेना, बीते तीन हफ्ते में एलएसी से लगे छह ठिकानों पर किया कब्जा

By @dmin
Published: September 20, 2020
Share
भारत-US की दोस्ती से बौखलाया चीन, बोला- एक इंच भी नहीं छोड़ेंगे जमीन
भारत-US की दोस्ती से बौखलाया चीन, बोला- एक इंच भी नहीं छोड़ेंगे जमीन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। तमाम कोशिशों के बाद भी भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव की स्थिति कम नहीं हुई है। इस बीच भारतीय सेना ने पिछले तीन हफ्तों में भारतीय सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास छह नई चोटियों पर कब्जा कर लिया है।

एलएसी के पास भारतीय सेना ने अपनी पकड़ मजबूत की
सरकारी सूत्रों से समाचार एजेंसी एएनआई को मिली जानकारी के मुताबिक, 29 अगस्त से सितंबर के दूसरे हफ्ते के बीच भारतीय सेना ने मगर हिल, गुरुंग हिल, रेचेन ला, रेजांग ला, मोखपारी और फिंगर चार के पास अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। 

ये ठिकाने अब तक खाली पड़े हुए थे
सूत्रों के मुताबिक, ये ठिकाने अब तक खाली पड़े हुए थे। यहां कोई नहीं था। भारतीय सेना की इस पर नजर थी। चीनी सेना के कब्जे में जाने से पहले भारतीय जवानों ने इस पर कब्जा कर लिया। इस तरह एलएसी के पास भारतीय सेना को बढ़त मिल गई है।

चीनी सैनिकों ने किए थे हवाई फायर
हालांकि, चीनी सेना भी यहां कब्जे की फिराक में थी। मगर उसे मुंह की खानी पड़ी। वहीं, चीनी सैनिकों ने हमारे जवानों को धमकाने के लिए पैंगॉन्ग त्सो झील के दक्षिणी किनारे से तीन बार हवाई फायर भी किए थे।

ब्लैक टॉप हिल और हेलमेट टॉप हिल एलएसी पर चीनी हिस्से में
सूत्रों ने यह भी साफ कर दिया है कि ब्लैक टॉप हिल और हेलमेट टॉप हिल एलएसी पर चीनी हिस्से में आती हैं, जबकि भारतीय सेना ने जिन चोटियों पर कब्जा किया, वे हमारी तरफ हैं। चोटियों पर सेना के कब्जे के बाद चीनी सेना ने रेजांग और रेचेन ला के पास 3 हजार अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की है।

बीते कुछ हफ्तों से पीएलए की गतिविधियां काफी बढ़ गई
वहीं, बीते कुछ हफ्तों से चीन के हिस्से में आने वाला मॉल्डो गैरिसन में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। जब से सीमा पर चीन का अग्रेशन बढ़ा है, तब से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत और सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे हालात पर नजर रखे हुए हैं।

Breaking News : पेण्ड्रा में मालगाड़ी डिरेल… दुर्ग –उधमपुर व अमकंटक का रूट बदला, दुर्ग- अंबिकापुर एक्सप्रेस रहेगी रद्द
प्रधानमंत्री सौर घर योजना : योजना का लाभ लेने दिख रहा उत्साह, अब तक 700 से अधिक लोगों ने किए आवेदन
बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय में हुआ आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ का गठन
चंदन को मिली दो लाख रुपये की सहायता, राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का किया है प्रतिनिधित्व
राजधानी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एफआईआर, सिविल लाइन थाने में केस दर्ज… जानिए क्या है मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा कृषि बिल पास होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- अब सशक्त बनेंगे देश के करोड़ों किसान
Next Article बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया फिल्मी स्टाइल में हत्या: स्कूटी से जा रही मां-बेटी को बीच सड़क पर गोलियों से भूना, एक की मौत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?