ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृषि विधेयक: हरियाणा के कई जिलों में किसान सड़कों पर उतरे, सड़कें जाम, भारी पुलिसबल तैनात
Share
Notification Show More
Latest News
कबीरधाम के दिव्यांग तैराकों ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 8 पदक
October 31, 2026
किसानों की सुविधा के लिए सरकार का बड़ा निर्णय, छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केन्द्रों की स्वीकृति
October 31, 2026
अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस
October 30, 2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख 59 हजार 707 किसानों के खातों में पहुंची राशि
October 30, 2026
खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को उन्नत सरसों बीज का वितरण
धान अवशेष प्रबंधन, मल्चर के उपयोग और रबी में दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती को दिया बढ़ावा
October 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कृषि विधेयक: हरियाणा के कई जिलों में किसान सड़कों पर उतरे, सड़कें जाम, भारी पुलिसबल तैनात

By @dmin Published September 20, 2020
Share
कृषि विधेयक: हरियाणा के कई जिलों में किसान सड़कों पर उतरे, सड़कें जाम, भारी पुलिसबल तैनात
कृषि विधेयक: हरियाणा के कई जिलों में किसान सड़कों पर उतरे, सड़कें जाम, भारी पुलिसबल तैनात
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा में कृषि अध्यादेशों पर अपने-अपने तर्कों के साथ सरकार और किसान आमने-सामने हैं। हरियाणा के कई जिलों में किसान कृषि विधेयकों के खिलाफ सड़क में उतर आए हैं। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) हरियाणा ने आज प्रदेश भर में तीन घंटे रोड जाम आंदोलन का आह्वान किया है।
प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी और प्रवक्ता राकेश बैंस ने दावा किया है कि इस आंदोलन में 17 किसान यूनियनों का उन्हें समर्थन प्राप्त है। उधर, हरियाणा सरकार ने भी किसानों से आंदोलन की राह छोड़कर बातचीत का ऑफर रखा। मगर किसान फिलहाल आंदोलन के लिए कमर कसे हुए हैं।

इन्हें जगहों पर किसानों ने किया जाम
चरखी-दादरी जिले में किसानों ने कनीना रोड को जाम कर दिया है। वहीं कैथल जिले में भी किसान बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए हैं। यहां किसानों ने हिसार-चंडीगढ़ रोड को जाम कर दिया है। फतेहाबाद के भूना में कृषि विधेयकों के खिलाफ आढ़ती बड़ी संख्या में अनाजमंडी में जुट गए हैं।

रोहतक-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठे किसान
रोहतक में किसान रोहतक-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठ गए। जिन्हें समझा कर जाम न लगाने का पुलिस आग्रह कर रही है। इस दौरान भारी पुलिसबल भी मुस्तैद है। 1300 पुलिसकर्मी सड़क पर उतारे गए हैं, 
जिनमें, 800 पुलिसकर्मी शहर में व 500 पुलिसकर्मी शहर के आउटर एरिया में तैनात है। पुलिस ने चयनित 18 जगहों पर नाकाबंदी की है। महिला थाना प्रभारी समेत सभी 16 थाना प्रभारी/चौकी इंचार्ज/तीनों सीआईए यूनिट गश्त पर हैं। इसमें अलावा पुलिस की कई विशेष टीम आपातकालीन स्थिति से निपटने को पुलिस लाइन में तैयार है।

झज्जर में किसानों की बैठक
झज्जर जिला के बेरी की अनाज मंडी में किसानों की बैठक चल रही है। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजेश झामरी, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान सतनारायण, बेरी अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन, सर छोटू राम मिशन के अध्यक्ष सत्यवान, धरनास्थल पर पहुंच गए हैं और किसानों को संबोधित कर रहे हैं। झज्जर के बेरी में भागलपुरी चौक पर किसानों ने जाम लगा दिया। पुलिसबल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

फतेहाबाद में किसानों का रोष मार्च शुरू
केंद्र सरकार के तीन कृषि विधेयकों के विरोध में टोहाना खण्ड के गांव समैन व कन्हड़ी के किसानों के राष्ट्रीय राजमार्ग 148-बी पर जाम लगा दिया है। कृषि क्षेत्र में लाये गए कानूनों का किसान कर रहे है विरोध। गांव कन्हड़ी में किसान बेद सिंह, राममेहर नैन, प्रेम सिंह की अगवाई में किसानों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन। वहीं गांव समैन में पूर्व जिला परिषद चेयरमेन बलबीर सिंह बल्ली, पूर्व सरपंच प्रतिनधि कुला राम, जोगिंदर गिल, शेरा गिल, संजीव कुमार की अगुवाई में किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव के बस स्टैंड के पास सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन। पूर्व जिप चेयरमैन बलबीर सिंह गिल ने कहा कि केंद्र सरकार के तीनो विधेयक किसान विरोधी है। सरकार को इन्हें वापस लेना चाहिए। 

रेवाड़ी में किसानों ने प्रतियां जलाकर जताया विरोध
जैनाबाद में किसान खेत मजदूर संगठन ने सुबह किसान नेता रामकुमार व विजय सिंह के नेतृत्व में किसानों ने पर्दशन करते हुए प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगाए और अध्यादेश की प्रतियां जलाई। किसान नेता रामकुमार ने बताया की सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। नए-नए अध्यादेश लाकर किसानों को गुमराह कर रही है।

You Might Also Like

कबीरधाम के दिव्यांग तैराकों ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 8 पदक

किसानों की सुविधा के लिए सरकार का बड़ा निर्णय, छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केन्द्रों की स्वीकृति

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख 59 हजार 707 किसानों के खातों में पहुंची राशि

धान अवशेष प्रबंधन, मल्चर के उपयोग और रबी में दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती को दिया बढ़ावा

@dmin September 20, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वस्थ हो चुके मरीज अपना वही प्रोटेक्शन लें जैसे वो पहले ले रहे थे: डॉ. नितिन एम. नागरकर
Next Article भिलाई से युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद को गुजरात व दमन दीयू का प्रदेश प्रभारी बनाया गया राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद ने छत्तीसगढ़ के बेरोजगार , गरीब-मजदूर व किसानों के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर ‘न्याय योजना’ लागू करने की माँग की

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?