ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिहार चुनाव के एलान से पहले सौगातों की बारिश, पीएम से सीएम तक कर रहे हैं परियोजनाओं का शिलान्यास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बिहार चुनाव के एलान से पहले सौगातों की बारिश, पीएम से सीएम तक कर रहे हैं परियोजनाओं का शिलान्यास

By @dmin
Published: September 21, 2020
Share
बिहार चुनाव के एलान से पहले सौगातों की बारिश, पीएम से सीएम तक कर रहे हैं परियोजनाओं का शिलान्यास
बिहार चुनाव के एलान से पहले सौगातों की बारिश, पीएम से सीएम तक कर रहे हैं परियोजनाओं का शिलान्यास
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार में सितंबर में योजनाओं की बारिश ने चुनावी वैतरणी में लहरें पैदा कर दी हैं। लॉकडाउन में सुस्त पड़ी राजनैतिक गतिविधियां अब कोसी और गंगा के कछारों पर उतरने लगी हैं। 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर रोज नई नई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं। इसी के साथ चुनाव दर चुनाव बिहार को घोषणाओं की सौगात देने वाले प्रधानमंत्री ने भी इस बार फिर बिहार के लिए घोषणाओं वाला पिटारा खोल दिया है।
मिथिलांचल को दो हिस्सों में बांटती कोसी नदी के ऊपर पुल बना। रेल की पटरियों पर मिथिलांचल दौडऩे लगा। 18 सितंबर को प्रधानमंत्री ने कोशी रेल महासेतु की सौगात बिहार को दी। 
516 करोड़ की लागत से बने इस पुल ने मिथिलांचल के दो हिस्सों को जोड़ दिया। 15 सितंबर को पीएम मोदी पटना के बेऊर और करमलीचक में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया।
इसी दिन अमृत योजना का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री ने किया। 15 सितंबर को पीएम मोदी ने नमामि गंगे के तहत रिवर फ्रंट डेवलेपमेंट स्कीम का भी एलान हुआ। इसी योजना के तहत बिहार के 12 लाख परिवारों को शुद्ध पानी देने का लक्ष्य रखा। जिनमें 6 लाख परिवारों को पहले से ही शुद्ध पानी मिल रहा है। कई अन्य परियोजाएं भी शुरू की गई।

विपक्ष ने पूछा पुराने वादों का क्या हुआ
10 से 18 सितंबर तक बिहार में शिलान्यास और उद्घाटनों का उत्सवी माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ता लोगों को इसके फायदे समझाने में अभी से जुटे हैं। 
लेकिन विपक्ष बार- बार ये सवाल उठा रहा है कि प्रधानमंत्री ने बिहार के लिए जिस स्पेशल पैकेज का एलान किया था, उसका क्या हुआ? इतना ही नहीं 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए वादों की यादा भी विपक्ष दिला रहा है।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद विधायक तेजस्वी ने प्रधानमंत्री की घोषणाओं को बिहार की जनता के साथ छलावा करार दिया है। तेजस्वी ने कहा कि बेरोजगार बिहारियों को गुमराह करने के लिए मंचों से बड़ी बड़ी घोषणाएं की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री साय ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा, अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने दिया निर्देश
मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना में गांवों व दूरस्थ अंचलों के 25 लाख से अधिक लोगों का नि:शुल्क इलाज
क्या ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं योगासन ?
‘रन फॉर सीजी प्राइड’ के परिणाम घोषित, वरिष्ठ नागरिकों श्रेणी में गुजारी लाल रहे प्रथम
अवैध कोयला खदान में मिट्टी धसकने से दो की मौत, कोयला निकालने गए थे और हो गया हादसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article JEE-NEET exam: Youth Congress sent gate well hearing card to collector through collector सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकियों ने किया हमला: इलाका सील कर हमलावरों की तलाश में जुटे सुरक्षाबल
Next Article 2022 तक के लिए टल जाएगा T-20 विश्व कप, अक्तूबर में IPL कराने पर कल होगा विचार पाक तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने रचा इतिहास, चार गेंदों में 4 विकेट झटक हासिल किया खास मुकाम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?