सेवा संकल्प अभियान : 300 ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श का लाभ
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विकासखंड सूरजपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर आमगांव में विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमगांव एवं आसपास के गांवों से पहुंचे लगभग 300 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और…
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
रायपुर। नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के अंतर्गत प्रेरणा गुरुकुलम विद्यापीठम्, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, हीरापुर, रायपुर में दृष्टिबाधित छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए उनके आत्मविश्वास, प्रतिभा और योग प्रदर्शन…
चिरायु योजना से लौटी बस्तर की मासूम परिक्रमा की दुनिया में आवाज
रायपुर। बस्तर जिले के एक साधारण परिवार की नन्ही बेटी परिक्रमा साहू के जीवन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की ‘चिरायु’ टीम और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के साझा प्रयासों से एक नई सवेरा आया है। जन्म से ही सुनने और बोलने की क्षमता से वंचित परिक्रमा अब न केवल हर…
सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति
रायपुर। स्वास्थ्य मनुष्य के जीवन का एक अनमोल पुंजी है। इसे सुरक्षित रखना एक कठिन चुनौती भी है, लेकिन सतत जांच, उपचार और सही समय पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिले परामर्श से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। महासमुंद जिले में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत एक बेहतर कार्य हो…
खड़गवां से ‘सक्षम एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026’ का हुआ आगाज, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
रायपुर। एमसीबी जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक व्यक्ति को समय पर जांच, उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ ‘सक्षम एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026’ का शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां से भव्य शुभारंभ हुआ। छत्तीसगढ़…
नीट यूजी काउंसलिंग 2026 : फर्जी जानकारी देने पर निरस्त होगा प्रवेश, राज्य काउंसलिंग समिति की चेतावनी
स्वास्थ्यमंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बोले- छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित रायपुर। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के बच्चों के हितों के साथ किसी भी तरह की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश में मेडिकल…
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय
रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों से मुलाकात कर उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की। इस दौरान इंटर्न डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा के बाद प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार पर विश्वास जताते हुए अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय…
एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल
रायपुर। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कार्यशाला का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में आयोजित आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) की मॉडल डिस्ट्रिक्ट इनिशिएटिव कार्यशाला में राज्य की डिजिटल हेल्थ प्रगति की विस्तृत जानकारी साझा…
उचित रेफरल और विशेषज्ञ उपचार से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का सफल उपचार
धमतरी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के अंतर्गत बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच, बीमारियों की शीघ्र पहचान और उन्हें समय पर उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों ने तीन परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। चिरायु टीम-बी मगरलोड की सतर्कता और…
राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में जटिल गर्भाशय ट्यूमर की सफल सर्जरी, महिला को मिला नया जीवन
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ने एक जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्य चिकित्सा को सफलतापूर्वक संपन्न कर जिले में उपलब्ध विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं की उत्कृष्टता का परिचय दिया है। विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने एक महिला के गर्भाशय के बाहर विकसित हुए विशाल ब्रॉड लिगामेंट…
अम्बेडकर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा में बदली मरीजों की एंट्री व्यवस्था
रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के आपात चिकित्सा विभाग में मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच अब गंभीर मरीजों को इमरजेंसी तक पहुंचने के लिए भीड़ के बीच से गुजरने की जरूरत नहीं होगी। मरीजों की सुविधा, सुगम आवाजाही और आपातकालीन…
खामोशी में बीत रहा था बचपन, अब सुनाई देंगी दुनिया की आवाजें
रायपुर। अब तक जिस दुनिया को नन्हीं जीविका सिर्फ देखती थी, अब उसे वह सुन भी सकेगी। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की इस बच्ची के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) किसी नई जिंदगी की शुरुआत बनकर आया है। जन्मजात श्रवण बाधिता के कारण जीविका सामान्य…
स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ में अमानक पनीर और डेयरी एनालॉग प्रोडक्ट बैन
रायपुर। राज्य सरकार ने अमानक दुग्ध उत्पादों पर सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा फैसला लिया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ की पूरी सीमा में ऐसे "डेयरी एनालॉग" या गैर-दुग्ध उत्पादों के निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण और विक्रय पर तत्काल प्रभाव से…
रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 20 सीटें बढ़ीं… 250 सीटों पर होगा दाखिला
रायपुर। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (National Medical Commission - NMC) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल (जेएनएम) मेडिकल कॉलेज, रायपुर में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। यह कॉलेज पं. दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंसेज एंड आयुष यूनिवर्सिटी, छत्तीसगढ़ से संबद्ध…
न्यूरोसर्जरी प्रशिक्षण की दिशा में बड़ा कदम: एम्स रायपुर में राष्ट्रीय CVJ सर्जरी कार्यशाला आयोजित
रायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर (एम्स) के न्यूरोसर्जरी विभाग द्वारा न्यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर की क्रेनियोवर्टिब्रल जंक्शन (Craniovertebral Junction - CVJ) सर्जरी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह उच्च स्तरीय शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला संस्थान के एनाटॉमी विभाग की अत्याधुनिक कैडैवरिक लैब में…

