ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेवा संकल्प अभियान : 300 ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श का लाभ
Share
Notification Show More
Latest News
मातृ-शिशु स्वास्थ्य, नियमित जांच और बच्चों की वृद्धि निगरानी के प्रति किया जागरूक
आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश
September 30, 2026
16 प्रकरणों पर हुई प्रकरणवार समीक्षा, 9 प्रकरणों की हुई अनुशंसा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक
September 30, 2026
ग्रामीणों को गांव में ही जांच और उपचार की सुविधा
सेवा संकल्प अभियान : 300 ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श का लाभ
September 30, 2026
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में स्टेट लेवल कमेटी की बैठक आयोजित
भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
September 30, 2026
shreekanchanpath 347 # 30 September 2026
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedHealthSurajpur

सेवा संकल्प अभियान : 300 ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श का लाभ

By Poonam Patel Published September 30, 2026
Share
ग्रामीणों को गांव में ही जांच और उपचार की सुविधा
ग्रामीणों को गांव में ही जांच और उपचार की सुविधा
SHARE

रायपुर।  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विकासखंड सूरजपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर आमगांव में विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमगांव एवं आसपास के गांवों से पहुंचे लगभग 300 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवा वितरण का लाभ लिया। गांव में ही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से विशेष रूप से महिलाओं और वृद्धजनों को सुविधा मिली।

कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की जांच की गई। सेक्टर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं सुपरवाइज़र के नेतृत्व में मरीजों के पंजीयन, जांच और परामर्श की व्यवस्था की गई ताकि ग्रामीणों को सुविधाजनक ढंग से सेवाओं का लाभ मिल सके।

शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया एवं कुपोषण की जांच के साथ मुख, स्तन और गर्भाशय संबंधी कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। सर्दी, खांसी और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर उपचार दिया गया। महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया। टीबी के संदिग्ध मरीजों को आगे की जांच एवं आवश्यक नमूना परीक्षण के लिए रेफर किया गया। कुष्ठ रोग की जांच के दौरान चिन्हित संदिग्ध मरीजों को जिला अस्पताल सूरजपुर भेजा गया। नेत्र परीक्षण में मोतियाबिंद से प्रभावित पाए गए मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन एवं आगे के उपचार के लिए संबंधित उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ ग्रामीणों को शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। पात्र हितग्राहियों के आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाया गया। साथ ही 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वृद्धजनों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड की जानकारी देकर ई-केवाईसी के माध्यम से कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड के उपयोग और उपचार प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों के संबंध में भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि जन औषधि केंद्रों पर किफायती दरों पर जेनरिक दवाइयां उपलब्ध होती हैं। शिविर में चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं तथा उन्हें दवाइयों के नियमित सेवन एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी साझा की गयी।

You Might Also Like

आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक

भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

Poonam Patel September 30, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में स्टेट लेवल कमेटी की बैठक आयोजित भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
Next Article 16 प्रकरणों पर हुई प्रकरणवार समीक्षा, 9 प्रकरणों की हुई अनुशंसा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?