ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश
Share
Notification Show More
Latest News
जल संरक्षण से आजीविका संवर्धन की ओर बढ़ता ग्राम बेन्द्राचुवा
सेवा संकल्प अभियान: डबरी बनी समृद्धि का आधार, सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़ी आय
September 30, 2026
रिफॉर्म उत्सव के साथ विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) की प्लानिंग शुरू
2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप
September 30, 2026
मातृ-शिशु स्वास्थ्य, नियमित जांच और बच्चों की वृद्धि निगरानी के प्रति किया जागरूक
आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश
September 30, 2026
16 प्रकरणों पर हुई प्रकरणवार समीक्षा, 9 प्रकरणों की हुई अनुशंसा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक
September 30, 2026
ग्रामीणों को गांव में ही जांच और उपचार की सुविधा
सेवा संकल्प अभियान : 300 ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श का लाभ
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipurSurajpur

आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश

By Poonam Patel Published September 30, 2026
Share
मातृ-शिशु स्वास्थ्य, नियमित जांच और बच्चों की वृद्धि निगरानी के प्रति किया जागरूक
मातृ-शिशु स्वास्थ्य, नियमित जांच और बच्चों की वृद्धि निगरानी के प्रति किया जागरूक
SHARE

रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्रों और परिवारों के बीच संवाद का माध्यम बन रहा है। इसी क्रम में सूरजपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक थाली, न्योता भोज और विभिन्न गतिविधियों के जरिए स्वस्थ परिवार तथा सुपोषित बचपन का संदेश दिया गया। बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के साथ परिवार के सदस्यों ने भी कार्यक्रमों में भाग लिया।

कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में गर्भवती माताओं का स्वागत कर गोद भराई की रस्म संपन्न की गई। उन्हें पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और गर्भावस्था के दौरान आवश्यक देखभाल की जानकारी दी गई।

‘मेरी पौष्टिक थाली’ गतिविधि में चावल, दाल, हरी सब्जियों, मौसमी फलों और स्थानीय खाद्य पदार्थों से संतुलित भोजन तैयार करने का महत्व समझाया गया। पोषण संबंधी खेलों और व्यंजन गतिविधियों के जरिए महिलाओं को घर में उपलब्ध सामग्री से पौष्टिक भोजन बनाने के लिए प्रेरित किया गया। सामुदायिक सहभागिता से आयोजित न्योता भोज में बच्चों को पौष्टिक भोजन परोसा गया। मातृ-शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान देने वाली मितानिनों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर परिवारों को आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध पूरक पोषण आहार, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, बच्चों की वृद्धि निगरानी तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा संबंधी सेवाओं की जानकारी दी गई। माताओं को बच्चों के वजन और पोषण स्तर की नियमित निगरानी तथा स्वच्छता अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राहियों ने सहायता राशि से मिले लाभ के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों और परिवारों की सहभागिता से आंगन मिलन सेवा के माध्यम से पोषण की अच्छी आदतों को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

You Might Also Like

सेवा संकल्प अभियान: डबरी बनी समृद्धि का आधार, सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़ी आय

2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक

सेवा संकल्प अभियान : 300 ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श का लाभ

भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

Poonam Patel September 30, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 16 प्रकरणों पर हुई प्रकरणवार समीक्षा, 9 प्रकरणों की हुई अनुशंसा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक
Next Article रिफॉर्म उत्सव के साथ विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) की प्लानिंग शुरू 2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?