ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedHealthMahasamund

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

By Poonam Patel
Published: September 21, 2026
Share
सतत जांच, उपचार और विभागीय परामर्श से हुए पूरी तरह स्वस्थ
सतत जांच, उपचार और विभागीय परामर्श से हुए पूरी तरह स्वस्थ
SHARE

रायपुर। स्वास्थ्य मनुष्य के जीवन का एक अनमोल पुंजी है। इसे सुरक्षित रखना एक कठिन चुनौती भी है, लेकिन सतत जांच, उपचार और सही समय पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिले परामर्श से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। महासमुंद जिले में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत एक बेहतर कार्य हो रहा है। गौरतलब है कि इस अभियान के तहत जिले के 551 ग्राम पंचायतों में से 305 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हो गया है। जिले में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के माध्यम से टीबी रोगियों को समय पर जांच, नियमित उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। कई लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मिलकर अपने रोग को पूर्णतः ठीक किया है। इसी क्रम में महासमुंद शहर के वार्ड क्रमांक 25 निवासी विजय साहू के जीवन में भी बदलाव देखने को मिला है। नियमित उपचार और स्वास्थ्य विभाग की समझाईश से विजय ने टीबी बीमारी को मात दी।

विजय बताते हैं कि करीब एक वर्ष तक उन्हें लगातार थकावट रहती थी और किसी भी काम को करने में मन नहीं लगता था। लगातार खांसी आने के साथ शाम के समय हल्का बुखार भी रहता था। उन्होंने निजी चिकित्सकों से उपचार कराया, लेकिन पूरी तरह स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पाया। इस दौरान वे तंबाकूयुक्त गुटका और शराब का सेवन भी करते थे, जिससे उनकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और बढ़ रही थी।

इसी बीच वार्ड की मितानिन रेखा साहू ने विजय को जिला क्षय केंद्र, महासमुंद में जांच कराने की सलाह दी। विजय ने जिला क्षय केंद्र पहुंचकर अपने थूक की जांच कराई, जिसमें टीबी बीमारी की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने 13 फरवरी 2025 से लगातार छह माह तक नियमित रूप से टीबी की दवाइयां लीं। उपचार के साथ उन्होंने पौष्टिक भोजन का सेवन किया। चिकित्सक एवं मितानिन द्वारा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में समझाइश दिए जाने पर विजय ने तंबाकू युक्त गुटका और शराब का सेवन पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया।

उपचार के दौरान स्वास्थ्य विभाग की नर्स द्वारा समय-समय पर विजय के स्वास्थ्य की जानकारी ली जाती रही और नियमित दवा सेवन के लिए उनका मार्गदर्शन किया गया। टीबी उपचार के दौरान उन्हें पोषण सहायता के रूप में उनके बैंक खाते में दो चरणों में कुल 6 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई, जिसका उपयोग उन्होंने पौष्टिक भोजन एवं आवश्यक खाद्य सामग्री लेने में किया। लगातार उपचार और स्वास्थ्य विभाग की सलाह का पालन करने के बाद विजय ने जिला क्षय केंद्र में दोबारा थूक की जांच कराई। 29 मई 2026 को जांच के उपरांत उन्हें टीबी बीमारी से पूर्णतः स्वस्थ होने की जानकारी दी गई। आज विजय पूरी तरह स्वस्थ हैं और नियमित रूप से अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने नशे का सेवन भी पूरी तरह छोड़ दिया है।

विजय कहते हैं कि समय पर जांच और नियमित उपचार से वे टीबी जैसी गंभीर बीमारी से पूरी तरह स्वस्थ हो सके। वे अपने साथियों और अन्य लोगों को भी तंबाकू युक्त गुटका, शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर निजी उपचार के बजाय नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं उपचार कराने की सलाह देते हैं।

रायपुर में अगले माह होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे, सीएम साय ने किया लोगो का अनावरण
चित्रसेन साहू से मिले सीएम बघेल: हौसले को सराहा, कहा- कृत्रिम पैरों से यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रूस फतह कर लहराया तिरंगा
Big news : छत्तीसगढ़ में पुलिस को मिला नक्सलियों का खजाना, 38 लाख कैश और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
बंगाल के लिए BJP का घोषणापत्र : अमित शाह बोले- 45 दिन के अंदर लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग
प्रेसर हॉर्न वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई… 16 बुलेट व स्टंट बाइकर्स से जब्त किए वाहन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्कूल में स्वास्थ्य जांच के दौरान जन्मजात मोतियाबिंद की पहचान, जगदलपुर में सफल ऑपरेशन सुकमा की 10 साल की बच्ची के जन्मजात मोतियाबिंद का चिरायु के तहत सफल ऑपरेशन
Next Article मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?