हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का कुल सचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी के वेतन से उड़ाए थे डेढ लाख रुपए
भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलसचिव द्वारा दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी के वेतन लगभग डेढ़ लाख रुपए गबन करने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला कर्मचारी ने कुलपति के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई। जांच समिति के प्रतिवेदन के आधार पर मामला गबन का निकला। इस…
दुर्ग में उपसरपंच की हत्या : लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से गोदा… मौके पर मौत
जेवरा सिरसा चौकी का मामला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस भिलाई। दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र में रविवार की रात ग्राम तुमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की बदमाशों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। वे देर रात अपने साथी के साथ वापस गांव लौट रहे थे।…
दुर्ग-भिलाई में सड़क हादसों का रिपोर्ट कार्ड : ट्रैफिक अवेयरनेस से घटे एक्सीडेंट, मृतकों की संख्या भी कम
भिलाई। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा इस वर्ष अब तक के सड़क हादसों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया गया है। यातायाता पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों में कहा गया है पिछले दो वर्षों की तूलना में इस साल सड़क हादसों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। यही नहीं इस दौरान मृतकों…
सड़क सुरक्षा पर जोर : एक सप्ताह में दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने की 6592 वाहन चालकों पर कार्रवाई
भिलाई। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा जिलेभर में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर एक सप्ताह में 6592 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान बिना हेलमेट चलने वाले 4,140, नो…
जुआ, सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टा पर दुर्ग पुलिस का कड़ा प्रहार… 120 मामलों में 477 आरोपी गिरफ्तार
एक साल में दुर्ग पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 39.29 लाख नगद एवं 1.65 करोड़ से अधिक की सामग्री जब्त भिलाई। दुर्ग पुलिस ने वर्ष 2026 के शुरुआती 7 महीने में जुआ, सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर कुल 120 प्रकरणों में 477 आरोपियों पर वैधानिक…
हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद कार जब्त
भिलाई। हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी के मामले में उतई पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति बरामद करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 07 DF 2224 जब्त कर लिया है। आरोपियों तक पहुंचने में सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी…
Breaking News : पति ने हंसिया से वार कर पत्नी को मार डाला, चरित्र पर था शक…. आरोपी गिरफ्तार
भिलाई। कुम्हारी के वार्ड क्रमांक 4, महामाया पारा दुर्गा मंच के पास रविवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घरेलू विवाद और चरित्र पर शंका के चलते शख्स ने अपनी 22 वर्षीया पत्नी पर हंसिया से ताबड़तोड़ वार कर किया। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाई गई…
कैफे में कैरम खेल रही युवती को किस कर भागा बदमाश, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
भिलाई। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक कैफे में कैरम खेल रही लड़की को एक बदमाश ने किस किया और भागने लगा। इससे लड़की वहीं कुर्सी से गिर गई। आसपास मौजूद युवकों ने उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना…
घर के बाहर खड़ी गाडियों से बैटरी चुराने वाला करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद
भिलाई। सुपेला पुलिस ने फरीद नगर व आसपास के क्षेत्रों में घर के बाहर खड़े ऑटो एवं टाटा-एस वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों की चोरी की कुल 15 नग बड़ी…
दुर्ग पुलिस की सोशल पुलिसिंग : 200 गुम मोबाइल लौटाए, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
भिलाई। दुर्ग पुलिस की सोशल पुलिसिंग से 200 लोगों के गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाया गया। लगभग 60 लाख रुपये की संपत्ति उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाई गई। दुर्ग पुलिस के सतत तकनीकी एवं मैदानी प्रयासों से गुम हुए 200 मोबाइल फोन बरामद किए गए। शनिवार को…
आईआईटी दिल्ली के CEEE प्रोग्राम के लिए भिलाई के युवा शिक्षाविद् प्रभात कुमार का चयन
भिलाई। शिक्षाधानी भिलाई के युवा शिक्षाविद् व सिविल इंजीनियरिंग प्रोफेसर प्रभात कुमार प्रसाद ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली द्वारा आयोजित Centre for Engineering Education Excellence (CEEE) Programme (CEEE) 2026-27 के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न केवल भिलाई बल्कि…
बीएसपी की नई पहल: अब एस्क्रो प्रणाली से होगा संविदा श्रमिकों का वेतन
पंजाब नेशनल बैंक के साथ रिकॉर्ड ऑफ म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर, डिजिटल वेतन भुगतान व्यवस्था होगी और मजबूत भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) ने संविदा श्रमिकों के हितों की सुरक्षा तथा पारदर्शी, समयबद्ध और डिजिटल वेतन भुगतान व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। इसी उद्देश्य…
उधार चुकाने के बाद भी गिरवी रखा सोना नहीं लौटा रहा था सराफा व्यापारी, पार्षद की शिकायत पर गिरफ्तार
भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पार्षद का सोना गिरवी रख हड़पने की फिराक में वापस नहीं देने पर पुलिस ने सराफा व्यापारी को गिरफ्तार किया है। पार्षद ने सोने के जेवर गिरवी रख कुछ रुपए लिए थे। रुपए लौटाने के बाद भी सराफा व्यापारी सोना नहीं वापस नहीं कर रहा…
सेवा सेतु से मिली डिजिटल सुविधा, शुभम को एक माह के भीतर मिला जाति प्रमाण पत्र
दुर्ग/ सेवा सेतु केंद्र नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में वैशाली नगर निवासी शुभम वर्मा को सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से डिजिटल जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। शुभम वर्मा ने बताया कि उनके पास…
प्रापर्टी डीलर ने जमीन हड़पने परिवार का धमकाया, एसएसपी से शिकायत… आरोपी गिरफ्तार
भिलाई। दुर्ग जिले के मोहन नगर पुलिस ने जमीन हड़पने के लिए परिवार को धमकी देने वाले प्रापर्टी डीलर लाखन सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल के पास शिकायत की गई थी। शिकायत जांच में सही पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया। प्रकरण…

