ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घर के बाहर खड़ी गाडियों से बैटरी चुराने वाला करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

घर के बाहर खड़ी गाडियों से बैटरी चुराने वाला करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद

By Mohan Rao
Published: August 1, 2026
Share
SHARE

भिलाई। सुपेला पुलिस ने फरीद नगर व आसपास के क्षेत्रों में घर के बाहर खड़े ऑटो एवं टाटा-एस वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों की चोरी की कुल 15 नग बड़ी बैटरियां जप्त कर प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। थाना सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की श्रृंखलाबद्ध घटनाओं का खुलासा कर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की गई।

प्रार्थी कलीम खान द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने ऑटो क्रमांक CG-07-T-2874 को प्रतिदिन रात्रि में अपने घर के बाहर फरीद नगर, मुरम खदान, निजामी चौक, सुपेला में खड़ा करता है। दिनांक 30.07.2026 की सुबह वाहन की सफाई करते समय ऑटो की बैटरी गायब मिली। पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक अज्ञात व्यक्ति रात्रि लगभग 02:50 बजे ऑटो की बैटरी निकालकर ले जाते हुए दिखाई दिया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटनास्थल निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही इमरान कुरैशी को चिन्हित किया गया। पुलिस टीम द्वारा उसके निवास स्थान पर पहुंचकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने फरीद नगर एवं आसपास क्षेत्रों में घर के बाहर खड़े ऑटो एवं टाटा-एस वाहनों से बैटरियां चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी रात्रि के समय घरों के बाहर खड़े ऑटो एवं मालवाहक वाहनों की रेकी कर सुनसान समय का फायदा उठाते हुए बैटरियां निकालकर चोरी करता था तथा नशे की लत पूरी करने के उद्देश्य से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी के मेमोरण्डम कथन एवं निशानदेही पर विभिन्न कंपनियों की कुल 15 नग बड़ी बैटरियां बरामद कर जप्त की गईं। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक एस. एन. सिंह, आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह, सुरेन्द्र पटेल, गंभीर जाट एवं किशोर भगत की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें तथा संदिग्ध व्यक्तियों अथवा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्राप्त सूचना पर त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

दत्तोपंत ठेंगडी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड रायपुर द्वारा रामनगर में श्रमिक चौपाल का आयोजन
भारतीय ओलंपिक संघ के विशेषज्ञ करेंगे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को गाइड, IOA की अध्यक्ष पीटी उषा ने सीएम मिलकर बताया प्लान
CG Crime : छात्रा को मुंहबोले भाई ने बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट हुई तो राज… आरोपी गिरफ्तार
कोरबा में मालगाड़ी डिरेल : वैगन के पीछे चार डिब्बे पटरी से उतरे, कई घंटों की मशक्कत के बाद चालू हुआ ट्रैक
Ind vs Aus T20 Match: कल रायपुर में देखना है मैच तो जाने से पहले रूट चार्ट जरूर देखे, ऐसे पहुंचेंगे स्टेडियम तक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण-राज्यपाल डेका
Next Article मिशन 100 की शपथ से गूंजा चिरमिरी, 20 बेटियों को साइकिल और 50 पौधों से सजा शिक्षा का उत्सव

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?