ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Ind vs Aus T20 Match: कल रायपुर में देखना है मैच तो जाने से पहले रूट चार्ट जरूर देखे, ऐसे पहुंचेंगे स्टेडियम तक
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा
October 26, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 7वें मैच में मैनपाट टाइटन्स ने राजधानी रॉयल्स को 5-2 से हराया
October 26, 2026
बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने परिस्थितियां नहीं, दृढ़ संकल्प और मेहनत जरूरी : वित्त मंत्री चौधरी
October 26, 2026
shreekanchanpath 13 # 25 October 2026
October 25, 2026
84.53 लाख की लागत से बन रही 1.080 किमी पक्की सड़क
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह
October 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalRaipurSports

Ind vs Aus T20 Match: कल रायपुर में देखना है मैच तो जाने से पहले रूट चार्ट जरूर देखे, ऐसे पहुंचेंगे स्टेडियम तक

By Om Prakash Verma Published November 30, 2023
Share
Ind vs Aus T20 Match: कल रायपुर में देखना है मैच तो जाने से पहले रूट चार्ट जरूर देखे, ऐसे पहुंचेंगे स्टेडियम तक
Ind vs Aus T20 Match: कल रायपुर में देखना है मैच तो जाने से पहले रूट चार्ट जरूर देखे, ऐसे पहुंचेंगे स्टेडियम तक
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी 20 मैच खेला जाएगा। यह मैच कल एक दिसंबर को खेला जाएगा। बीते दिनों बुधवार को दोनों टीमें रायपुर पहुंच चुकी है। आज दोपहर में अभ्यास करने के लिए खिलाड़ी क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचेंगे। रायपुर मरण होने वाले इस टी 20 मैच को देखने के लिए प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों से क्रिकेट प्रेमी आएंगे। इसके लिए रूट चार्ट जारी कर दिया गया है.

शुक्रवार को होने वाले क्रिकेट मैच के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने ट्राफिक सुरक्षा को देखते हुए दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए रूट प्लान और पार्किंग प्लान जारी किया है। प्रदेश के चारों दिशाओं से क्रिकेट प्रेमी मैच देखने के लिए आएंगे। इसके लिए हर दिशाओं से आने वाले फैंस के लिए अलग-अलग रूट प्लान जरी किया गया है।

रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने का रास्ता 
रायपुर के क्रिकेट फैंस शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम पहुंचने के लिए तेलीबांधा थाना तिराहा नेशनल हाइवे 53 से होकर सेरीखेड़ी ओवरब्रिज से नया रायपुर मार्ग होते हुए स्टेडियम तिराहा से सांई अस्पताल रोड होकर सांई अस्पताल पार्किंग और सेंध तालाब गाड़ी को पार्क करना होगा। इसके बाद यहां से पैदल स्टेडियम जाना होगा। 

बिलासपुर-सिमगा से स्टेडियम का रास्ता
बिलासपुर-रायपुर मार्ग से होकर धनेली नाला से रिंग रोड नंबर-3 से होकर विधानसभा चौक जाना होगा। इसके बाद यहां से राजू ढाबा रिंग रोड नंबर-3 जंक्शन से होकर नेशनल हाइवे क्रमांक 53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निंग से स्टेडियम के पूर्व दिशा में परसदा पार्किंग और कोसा पार्किंग में गाड़ी पार्किंग करना होगा। इसके बाद यहाँ से पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।

बलौदाबाजार-खरोरा से स्टेडियम का रास्ता
बलौदा बाजार-खरोरा मार्ग से होकर स्टेडियम आने वाले दर्शक बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग में विधानसभा ओवरब्रिज चौक से रिंग रोड नंबर 3 होकर विधानसभा चौक पहुंचकर राजू ढाबा रिंग रोड नंबर 3 जंक्शन होकर नेशनल हाइवे क्रमांक 53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निग से पूर्व दिशा में परसदा पार्किंग और कोसा पार्किंग गाड़ी  पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे। 

धमतरी से स्टेडियम का रास्ता
धमतरी-जगदलपुर की ओर से आने वाले दर्शक अभनपुर से केंद्री, उपरवारा, मंत्रायल चौक, कोटराभाठा, सेंध तालाब होकर सांई अस्पताल पार्किंग और सेंध तालाब पार्किंग में गाड़ी पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेंगे।

दुर्ग-राजनांदगांव से जाने का रास्ता
दुर्ग और राजनांदगांव की ओर से आने वाले दर्शक टाटीबांध से रिंग रोड से होकर पचपेढ़ीनाका-लालपुर-माना-तूता से नया रायपुर मार्ग होकर सत्यसांई अस्पताल पार्किंग और सेंध तालाब पार्किंग में  गाड़ी पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेंगे।

महासमुंद-सरायपाली से स्टेडियम का रास्ता
महासमुंद-सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निंग से पूर्व दिशा में परसदा पार्किंग और कोसा  पार्किंग में  गाड़ी पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेंगे।

पासधारी वाहन जिन्हें पार्किंग A, B, C, D, E और रिजर्व का पास जारी हुआ है। वे सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होकर नया रायपुर मार्ग से स्टेडियम टर्निंग, डॉ खूबचंद बघेल चौक, कयाबांधा चौक (सेक्टर 15/21) कोटराभांठा चौक (सेक्टर-17/20) से ग्राम सेंध सेक्टर-04/10 से होकर स्टेडियम पार्किंग A, B, C, D, E और रिजर्व में गाड़ी पार्क करेंगे।
मध्यम और भारी माल वाहनों का आवागमन प्रतिबंध
दिनांक 01.12.2023 को भारत बनाम आस्ट्रेलिया टी-20 क्रिकेट मैच आयोजन के दौरान सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु नया रायपुर के सभी प्रवेश मार्गो पर मध्यम/भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश शाम चार बजे से रात 12 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। असुविधा से बचने हेतु इस मार्ग स्थान पर वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग कर सकते है।  

ये सामान नहीं ले जा सकते स्टेडियम अंदर

– शराब, बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा, पान मसाला इत्यादि।

– माचिस, लाइटर, लेजर लाईट, पटाखा, इत्यादि अग्नि सामग्री।

– चाकू, कैंची, कटर, नेलकटर, पिन, सिक्के,ऑलपिन, पेचकस, पलाश, सेल्फी स्टिक, एवं अन्य कोई भी धारदार वस्तुएं।

– पानी का बोतल, कोल्ड ड्रिंक्स बोतल, कैन, समस्त प्रकार के बोतलबंद पेय पदार्थ एवं ज्वलनशील सामग्री।

– लाउड हैलर, सिटी, हार्न रेडियो, भड़काउ व संकट पैदा करने वाले संकेत

– व्यक्तिगत महिला पर्स के अलावा और कोई भी बैग

– खाने पीने की वस्तुएं, टिफीन डिब्बा, थैला इत्यादि।

इन्हें ले जाने की अनुमति 

– कैमरो के साथ फोन

– छोटे निजी कैमरा

– महिलाओं का मेकअप किट 

– परफ्यूम, लिक्विड नेल पॉलिस और 3 0z (100 मिली) से कम ऐसे अन्य तरल

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 7वें मैच में मैनपाट टाइटन्स ने राजधानी रॉयल्स को 5-2 से हराया

बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने परिस्थितियां नहीं, दृढ़ संकल्प और मेहनत जरूरी : वित्त मंत्री चौधरी

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह

कवर्धा में मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, गांव में मचा हड़कंप

Om Prakash Verma November 30, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चुनावी वायदों में फँसा बड़ा पेंच! कम हुई धान की आवक, किसानों को नई सरकार का इंतजार
Next Article मतगणना डयूटी आदेश में आंशिक संशोधन, डी.सी. उत्तम ध्रुव के बदले सीजीएम हरीश सक्सेना सम्हालेंगे कार्य मतगणना डयूटी आदेश में आंशिक संशोधन, डी.सी. उत्तम ध्रुव के बदले सीजीएम हरीश सक्सेना सम्हालेंगे कार्य

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?