ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में उपसरपंच की हत्या : लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से गोदा… मौके पर मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-Bhilai

दुर्ग में उपसरपंच की हत्या : लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से गोदा… मौके पर मौत

By Mohan Rao
Published: August 3, 2026
Share
दुर्ग में उप सरपंच की हत्या
SHARE

जेवरा सिरसा चौकी का मामला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

भिलाई। दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र में रविवार की रात ग्राम तुमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की बदमाशों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। वे देर रात अपने साथी के साथ वापस गांव लौट रहे थे। दौरान करहीडीह चौक के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर लूट की कोशिश की। विरोध करने पर प्रकाश सिंह कश्यप पर बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार घटना जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र के करहीडीह से चिखली चौक के बीच की है। बताया जा रहा है कि ग्राम तुमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप रविवार रात भिलाई से अपने गांव लौट रहे थे। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने प्रकाश सिंह कश्यप से मोबाइल फोन और नकदी छीनने की कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उपसरपंच की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के दौरान उनके साथ मौजूद व्यक्ति किसी तरह वहां से भाग निकला और पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना के बाद अज्ञात बदमाश उप सरपंच का मोबाइल फोन और करीब 4 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की गई। मृतक प्रकाश सिंह कश्यप धमधा ब्लॉक के ग्राम तुमाकला के उपसरपंच थे। उनकी पत्नी देवती बाई कश्यप वर्तमान में इसी गांव की सरपंच हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी समित मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में लूट के दौरान हत्या की बात सामने आई है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

शासकीय व निजी क्षेत्र में रोजगार के बहुत से अवसर, कॅरियर बनाने का ले संकल्प: डॉ. अतुलकर
Sensex : बाजार फिर रिकॉर्ड हाई पर खुला, सेंसेक्स 65000 के पार पहुंचा, निफ्टी 19300 के करीब
धनवंतरी मेडिकल स्टोर से लोगों हो रहे लाभानिवत, रियायती दर पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाईयां मिलने से खर्च में आई है कमी
मुख्यमंत्री ने कहा अंग्रेजी स्कूलों के बेहतर संचालन, शिक्षा एवं प्रबंधन प्राचार्यों के जिम्मे…. हर बच्चे को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता
पोड़गांव में टोंगराज बाबा का मंदिर श्रद्धालुओं को समर्पित… सभी देवताओं की मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग-भिलाई में सड़क हादसों का रिपोर्ट कार्ड : ट्रैफिक अवेयरनेस से घटे एक्सीडेंट, मृतकों की संख्या भी कम
Next Article shreekanchanpath 290 # 03 August 2026

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?