ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रापर्टी डीलर ने जमीन हड़पने परिवार का धमकाया, एसएसपी से शिकायत… आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

प्रापर्टी डीलर ने जमीन हड़पने परिवार का धमकाया, एसएसपी से शिकायत… आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: July 30, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के मोहन नगर पुलिस ने जमीन हड़पने के लिए परिवार को धमकी देने वाले प्रापर्टी डीलर लाखन सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल के पास शिकायत की गई थी। शिकायत जांच में सही पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में धारा 296, 351(2), 308(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 27 जुलाई 2026 को प्रार्थी प्रविन्दर सिंह चाने द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग को एक लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन की प्रति संबंधित थाना में प्राप्त होने पर उसका परीक्षण किया गया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि लाखन सिंह, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है, द्वारा प्रार्थी की पत्नी एवं बच्चों के बीच भय का माहौल उत्पन्न कर उनकी भूमि हड़पने का प्रयास किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई।

शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 533/2026 अंतर्गत धारा 296, 351(2), 308(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी कर विधिवत गिरफ्तार किया गया ,प्रकरण की विवेचना जारी है। पुलिस ने बताया कि लाखन सिंह द्वारा प्रार्थी के परिवार, विशेषकर पत्नी एवं बच्चों के बीच भय एवं दबाव का वातावरण निर्मित कर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने एवं उसे अपने पक्ष में करने का प्रयास किया गया, जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ द्वारा शिकायत का परीक्षण कर त्वरित विवेचना करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि भूमि संबंधी किसी भी विवाद में कानून का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की धमकी, दबाव अथवा अवैध कब्जे के प्रयास की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 11 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर भेजा रायपुर
अगर-मगर की डगर पर चेन्नई सुपरकिंग्स, आज मुंबई से हारे तो सब खत्म
अंतर्राष्ट्रीय नर्स डे: विधायक अरुण वोरा व महापौर बाकलीवाल ने 25 नर्सों का किया सम्मान…. बेहतर कार्य के लिए नर्सों को दी बधाई
दो किश्त में धान खरीदी के फैसले से कांग्रेस सरकार का यू-टर्न, ये है वजह
महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को मिलेगा अच्छा प्रतिसाद : मंत्री मो. अकबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण देव एयर एम्बुलेंस से दिल्ली रेफर, एक दिन पहले हादसे में हुए थे घायल
Next Article राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?