ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसपी की नई पहल: अब एस्क्रो प्रणाली से होगा संविदा श्रमिकों का वेतन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बीएसपी की नई पहल: अब एस्क्रो प्रणाली से होगा संविदा श्रमिकों का वेतन

By Mohan Rao
Published: July 31, 2026
Share
SHARE

पंजाब नेशनल बैंक के साथ रिकॉर्ड ऑफ म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर, डिजिटल वेतन भुगतान व्यवस्था होगी और मजबूत

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) ने संविदा श्रमिकों के हितों की सुरक्षा तथा पारदर्शी, समयबद्ध और डिजिटल वेतन भुगतान व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। इसी उद्देश्य से भिलाई इस्पात संयंत्र ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ एस्क्रो आधारित डिजिटल वेतन भुगतान प्रणाली के क्रियान्वयन के लिए रिकॉर्ड ऑफ म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए। इस संबंध में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के सम्मेलन कक्ष में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार ने कहा कि यह समझौता भिलाई इस्पात संयंत्र और पंजाब नेशनल बैंक के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने विश्वास जताया कि एस्क्रो आधारित डिजिटल वेतन भुगतान प्रणाली लागू होने से संविदा श्रमिकों के वेतन भुगतान में पारदर्शिता, समयबद्धता और विश्वसनीयता और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने इस पहल को सफल बनाने में संयंत्र की विभिन्न टीमों के सतत प्रयासों की सराहना करते हुए पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) जे. एन. ठाकुर ने कहा कि नई व्यवस्था से संविदा श्रमिकों के वेतन भुगतान से जुड़ी प्रक्रियाएं अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और जवाबदेह बनेंगी। इससे वैधानिक प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन को भी मजबूती मिलेगी तथा श्रमिकों के हितों का बेहतर संरक्षण सुनिश्चित होगा। उन्होंने इस पहल में पंजाब नेशनल बैंक के निरंतर सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान दोनों संस्थानों ने एस्क्रो आधारित डिजिटल वेतन भुगतान प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (ऑटोमेशन एवं डिजिटलीकरण) रवि शंकर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन-वर्क्स) संजय द्विवेदी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन-औद्योगिक संबंध एवं संविदा श्रम प्रकोष्ठ) राजीव कुमार, महाप्रबंधक (टाउनशिप) विकास चंद्रा, महाप्रबंधक (कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी) सरबानी दास, महाप्रबंधक (मानव संसाधन-मिल्स, एम एंड एस) प्रताप शेखर नायक तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन-वेलफेयर) सुरजीत मलिक सहित मानव संसाधन एवं कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से रायपुर सर्किल के सर्किल हेड वी. के. शर्मा, सहायक महाप्रबंधक (सीएससी) प्रवीण कुमार, सिविक सेंटर शाखा के मुख्य प्रबंधक अजीत साहू तथा बैंक के अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक (मानव संसाधन-औद्योगिक संबंध एवं संविदा श्रम प्रकोष्ठ) राजीव कुमार ने किया।

अगर बिहार सरकार के पास पैसा नहीं है तो उन्होंने 15 साल क्या किया?: तेजस्वी यादव
प्रदेश सरकार का अहम फैसला: सीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के गठन को दी है मंजूरी
शंकर नगर की लाइब्रेरी का बदलेगा समय: कलेक्टर भुरे ने किया औचक निरीक्षण, परीक्षार्थियों से भी बात की
बीएसपी आवास की रजिस्ट्री पाने वालों ने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात, सीएम ने दी मिठाई खिलाकर बधाई
बीजापुर एनकाउंटर में मारे गए 12 नक्सलियों के शव लेकर लौटे जवान, भारी मात्रा में हथियार बरामद… बंकर भी मिले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उधार चुकाने के बाद भी गिरवी रखा सोना नहीं लौटा रहा था सराफा व्यापारी, पार्षद की शिकायत पर गिरफ्तार
Next Article बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?