Latest Chhattisgarh News

Breaking News : छत्तीसगढ़ के इस जिले में पकड़ाई गांजे की बड़ी खेप, कार का नंबरप्लेट बदलकर चकमा देने की थी कोशिश

जशपुर। जिले के पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे दो तस्करों को पकड़ा है। खासबात यह है कि तस्कर अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश भी की लेकिन सफल नहीं हो…

Durg Breaking : स्वामी आत्मानंद स्कूल में हाफ ईयरली एग्जाम के नतीजे खराब, कलेक्टर ने प्राचार्य को हटाया

दुर्ग। जिले के पाटन ब्लाक के स्कूलों में छमाही परीक्षा के नतीजे और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी का निरीक्षण किया गया। इस बीच ग्राम घुघुवा में उन्होंने प्राचार्य से नतीजों के बारे में पूछा। प्राचार्य के गोलमोल जवाब पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और प्राचार्य को हटाकर प्रभार वरिष्ठ शिक्षक…

एमजे कालेज में वार्षिकोत्सव : कुलसचिव पाल्टा, एसपी पल्लव व क्रेडा सदस्य विजय साहू हुए शामिल

भिलाई। एमजे कॉलेज जुनवानी में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अथिति के रूप में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरुणा पल्टा उपस्थित हुई। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में एसपी डॉ अभिषेक पल्लव भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में विशेष रूप से क्रेडा के…

वैशाली नगर के सूने मकानों को निशाना बनाने वाला शातिर गिरफ्तार, 10 लाख से ज्यादा का सामान बरामद

भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूने मकानों में चोरी करने वाला एक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। लगातार हो रही चोरियों के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की सहायता से पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास…

महापौर ने ध्वजारोहण कर नगर निगम की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला

रिसाली। 74 वे गणतंत्र दिवस पर नगर पालिक निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा ने सुबह 8 बजे मुख्य कार्यालय भवन में तिरंगा फहराया। इसके पहले नगर पालिक निगम के आयुक्त आशीष देवांगन टंकी ऑफिस पहुंचे और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। महापौर शशि सिन्हा ने ध्वजारोहण से पहले महात्मा गांधी, भारतमाता…

भिलाई निगम में अफसरों के तबादलों का दौर जारी, आयुक्त ने 9 सब इंजीनियरों सहित 31 कर्मचारियों का किया ट्रांसफर

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में अफसरों व कर्मचारियों के तबादलों का दौर जारी है। निगम आयुक्त रोहित व्यास एक ही जगह पर लंबे समय से जमे अफसरों व कर्मचारियों का टेबल बदल रहे हैं। ताजा मामले में आयुक्त ने 31कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें 9 सब…

नईदिल्ली में दिख रही छत्तीसगढ़ की झलक, गढ़ कलेवा में बिखर रही व्यंजनों की खुशबू

नई दिल्ली/रायपुर। देश की संस्कृति व पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा लाल किला प्रागंण में 26 जनवरी से छह दिवसीय कार्यक्रम ''भारत पर्व'' का आयोजन किया जा रहा है।  इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला और खानपान से…

‘Star Gazing Night’ at MJ SCHOOL: टेलीस्कोप के माध्यम से विद्यार्थी हुए चांद-तारों की रोमांचक दुनिया से रूबरू

भिलाई। एमजे स्कूल, न्यू आर्य नगर, कोहका में विद्यार्थियों एवं उनके पालकों के लिए 'स्टार गेजिंग नाइट' का आयोजन किया गया। धरती से परे (बियॉण्ड अर्थ) के संस्थापक विक्रम विरुलकर ने विद्यार्थियों को टेलीस्कोप के माध्यम से चांद और तारों की रोमांचक दुनिया की सैर कराई। पालकों तथा शिक्षकों ने…

भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के वैशालीनगर विधानसभा अध्यक्ष बने प्रहलाद खुटेल

भिलाई। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जयसवाल के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार जायसवाल एवं जिला अध्यक्ष भिलाई शहर के मुकेश चंद्राकर की अनुशंसा पर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश ताम्रकार द्वारा प्रहलाद खुटेल को वैशाली नगर विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।…

नशेड़ी कार चालक ने बारातियों पर चढ़ा दी कार, सड़क किनारे टेबल को भी मारी टक्कर… बारातियों व मोहल्ले वालों ने की जमकर पिटाई

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र के तहत नूर मस्जिद के पास बीती रात डीजे की धुन पर नाच रहे बारातियों को नशेड़ी कार चालक ने ठोकर मार दी। फिर क्या था बारातियों व आसपास के लोगों ने मिलकर कार चालक व साथ में बैठे युवक की जमकर पिटाई कर दी। यही…

Gustakhi Maaf: भारतीय गण-तंत्र और भस्मासुर

-दीपक रंजन दास 15 अगस्त सन् 1947 को आजादी मिली और 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हो गया. इसके साथ ही देश ने गणतंत्र को स्वीकार कर लिया. अर्थात राजसत्ता अब देश के नागरिकों में निहित हो गई. नागरिक को भी परिभाषित कर दिया गया. नागरिकों द्वारा…

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी, उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

दुर्ग। गणतंत्र दिवस समारोह दुर्ग जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़ शासन, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने दुर्ग के रवि शंकर स्टेडियम में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दुर्ग…

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने महासमुंद में किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। परेड निरीक्षण कर परेड की सलामी ली उसके बाद मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह महासमुन्द के मिनी स्टेडियम में आयोजित किया गया था। मंत्री साहू ने रंग बिरंगी…

Fire in Durg : आधी रात दुर्ग की दो दुकानों में लगी भीषण आग, आग बुझाने अग्निशमन दल को घंटों करनी पड़ी मशक्कत

दुर्ग। शहर के महाराजा चौक स्थित दो दुकानों में बीती रात भीषण आग लग गई। आधीरात के बाद लगी आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दोनों दुकानों के सामान पूरी तरह से…

शराबी प्रधान पाठक नशे में पहुंचा स्कूल, ध्वजारोहन से पहले ग्रामीणों ने की शिकायत…. DEO ने किया निलंबित

दुर्ग। गणतंत्र दिवस के दिन स्कूल में ध्वजारोहण करने शराब के नशे में पहुंचे प्रधान पाठक बड़ी कार्रवाई की गई। मामला जिले के फुंडा गांव का है। यहां शराब के नशे में स्कूल पहुंचे प्राधान पाठक की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की गई। इसके बाद जांच हुई तो प्रधानपाठक…