ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शराबी प्रधान पाठक नशे में पहुंचा स्कूल, ध्वजारोहन से पहले ग्रामीणों ने की शिकायत…. DEO ने किया निलंबित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

शराबी प्रधान पाठक नशे में पहुंचा स्कूल, ध्वजारोहन से पहले ग्रामीणों ने की शिकायत…. DEO ने किया निलंबित

By Mohan Rao
Published: January 27, 2023
Share
सांकेतिक फोटाे
SHARE

दुर्ग। गणतंत्र दिवस के दिन स्कूल में ध्वजारोहण करने शराब के नशे में पहुंचे प्रधान पाठक बड़ी कार्रवाई की गई। मामला जिले के फुंडा गांव का है। यहां शराब के नशे में स्कूल पहुंचे प्राधान पाठक की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की गई। इसके बाद जांच हुई तो प्रधानपाठक की गलती सामने आई और डीईओ ने उसे निलंबित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मामला फुंडा शासकीय प्राथमिक शाला का है। यहां के प्रधान पाठक शैलेश कुमार ठाकुर स्कूल के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शराब के नशे में पहुंचे। स्कूल पहुंचे ग्रामीणों को यह बात नागवार गुजरी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी के पास की। जिला शिक्षा अधिकारी ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी धमधा को इसकी जांच के निर्देश दिए। जांच रिपोर्ट रिपोर्ट में प्रधान पाठक शैलेश कुमार के शराब के नशे में होने की बात सामने आई। इसके बाद DEO ने उसे निलंबित कर दिया है।

बिलासपुर में भी शराब के नशे में पहुंचा शिक्षक
गणतंत्र दिवस के मौके पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का एक मामला बिलासपुर में भी सामने आया। मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम जूनवानी स्थित स्कूल में संकुल प्रभारी टीचर रामसागर कश्यप शराब के नशे में झंडा फहराने पहुंचा। लड़खड़ाते संकुल प्रभारी को देखकर सरपंच व ग्रामीण भड़क गए। बताया जा रहा है कि संकुल प्रभारी इतने नशे में था कि वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहा था। समारोह के बाद पंचायत की ग्राम सभा हुई और इसमें नशेड़ी शिक्षक के लिए प्रस्ताव पारित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने पर सहमति बनी।

छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल से बढ़ जाएंगी शराब की कीमतें, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
हेलमेट को लेकर सेंट्रल एवेन्यू पर सख्ती, जागरुकता के बाद कार्रवाई तेज… विशेष टीम का गठन
जनता और प्रशासन के मध्य सीधे संवाद से हल होंगी समस्याएं, स्कूटी से राधिका नगर पहुंचे विधायक रिकेश
जल्द बढ़ सकता है आपके मोबाइल रिचार्ज का खर्चा, कंपनियां बढ़ा सकती हैं टैरिफ
सुगम यातायात और फास्ट ट्रैफिक के लिए बीते दो वर्षों में 15 फोर-लेन सड़कों के लिए 644.18 करोड़ स्वीकृत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : शहर के सुपेला क्षेत्र में पकड़ी गई शराब की बड़ी खेप, तस्कर ने बंकर बनाकर छिपा रखी थी 60 बोरी शराब
Next Article Fire in Durg : आधी रात दुर्ग की दो दुकानों में लगी भीषण आग, आग बुझाने अग्निशमन दल को घंटों करनी पड़ी मशक्कत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?