ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Durg Breaking : स्वामी आत्मानंद स्कूल में हाफ ईयरली एग्जाम के नतीजे खराब, कलेक्टर ने प्राचार्य को हटाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Durg Breaking : स्वामी आत्मानंद स्कूल में हाफ ईयरली एग्जाम के नतीजे खराब, कलेक्टर ने प्राचार्य को हटाया

By Mohan Rao
Published: January 27, 2023
Share
स्वामी आत्मानंद स्कूल में हाफ इयरली एग्जाम के नतीजे खराब, कलेक्टर ने प्राचार्य को हटाया
SHARE

दुर्ग। जिले के पाटन ब्लाक के स्कूलों में छमाही परीक्षा के नतीजे और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी का निरीक्षण किया गया। इस बीच ग्राम घुघुवा में उन्होंने प्राचार्य से नतीजों के बारे में पूछा। प्राचार्य के गोलमोल जवाब पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और प्राचार्य को हटाकर प्रभार वरिष्ठ शिक्षक को देने कहा। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि छमाही परीक्षाएं बहुत अहम हैं। इसके रिजल्ट के बारे में समीक्षा होनी चाहिए थी लेकिन इस पर गंभीरता नहीं बरती गई।

कलेक्टर ने इस मौके पर कहा कि जिन बच्चों के छमाही परीक्षा में अच्छे अंक नहीं आये हैं। उनकी पढ़ाई के लिए विशेष व्यवस्था करें। इसके लिए उन पर विशेष ध्यान देकर जिन विषयों में उन्हें दिक्कत आ रही है उसके लिए विशेष रूप से समय देने कहा। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सबसे अहम है। प्राचार्य और शिक्षक उन छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से जरूर संपर्क करें जो नियमित रूप से स्कूल नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में नियमितता से रिजल्ट काफी हद तक सुधर जाता है। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, एसडीएम विपुल गुप्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने जामगांव के स्वामी आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण किया। यहां भवन का कार्य पूरा हो चुका है। कलेक्टर ने यहां लाइब्रेरी और बढ़िया प्लेग्राउंड बनाने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि साइंस लैब का सिविल वर्क शिक्षकों के मार्गदर्शन में कराएं। उन्होंने कहा कि बच्चों की लाइब्रेरी में और पढ़ने लिखने में रुचि तब बढ़ेगी जब अच्छी मनोरंजन किताबें हों। उन किताबों में जिनमें ग्राफिक आर्ट के माध्यम से चीजें मनोरंजन तरीके से समझाई गई हैं अथवा रस्किन बांड, जेके रोलिंग आदि की पुस्तकें भी हों जिनमें बच्चों की काफी रुचि होती है।

तहसील कार्यालय का भी किया निरीक्षण
कलेक्टर ने तहसील कार्यालय पाटन का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रकरणों का निरीक्षण भी किया। कलेक्टर ने प्रकरणों को देखते हुए कहा कि इनके निराकरण की गति धीमी है। राजस्व निरीक्षकों तथा पटवारियों से प्रतिवेदन देरी से प्राप्त हो रहे हैं इस वजह से देरी हो रही है। कलेक्टर ने इस संबध में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को एस.सी.एन. जारी करने निर्देश दिये।

Bhilai Breaking : छावनी में लोक कलाकार महिला पर गर्म तेल फेंककर भागा बदमाश, शादी के लिए कर रहा था परेशान
बालोद में तूल पकड़ता नीट परीक्षा में लापरवाही का मामला, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ को लेकर परिजनों का हंगामा
सामने आई अक्षय की फिल्म रक्षा बंधन की रिलीज डेट, बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान से हो सकता है क्लैश
CG Crime : अंधविश्वास में बुआ-फूफा ने कर दी भतीजे की हत्या, बालों की आहूति देना चाहते थे दोनों कातिल… भेजे गए जेल
गुस्ताखी माफ: ज्यादा फर्क नहीं इंसान और कीट पतंगों में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एमजे कालेज में वार्षिकोत्सव : कुलसचिव पाल्टा, एसपी पल्लव व क्रेडा सदस्य विजय साहू हुए शामिल
Next Article Video: राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, देवेंद्र यादव की टीम ने संभाले हालात, कश्मीर पहुंचने से पहले रुकी भारत जोड़ो यात्रा Video: राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, देवेंद्र यादव की टीम ने संभाले हालात, कश्मीर पहुंचने से पहले रुकी भारत जोड़ो यात्रा

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?