ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एमजे कालेज में वार्षिकोत्सव : कुलसचिव पाल्टा, एसपी पल्लव व क्रेडा सदस्य विजय साहू हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

एमजे कालेज में वार्षिकोत्सव : कुलसचिव पाल्टा, एसपी पल्लव व क्रेडा सदस्य विजय साहू हुए शामिल

By Mohan Rao
Published: January 27, 2023
Share
एमजे कॉलेज में वार्षिकोत्सव
SHARE

भिलाई। एमजे कॉलेज जुनवानी में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अथिति के रूप में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरुणा पल्टा उपस्थित हुई। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में एसपी डॉ अभिषेक पल्लव भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में विशेष रूप से क्रेडा के सदस्य विजय साहू भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ अरुणा पाल्टा ने माइकल जॉर्डन की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि किस तरह माइकल के पिता ने उसे असंभव लगने वाले टार्गेट दिये और उन्हें अचीव करने के लिए उसे प्रेरित करते रहे। आगे चलकर निम्न मध्यवित्त परिवार का यह बालक दुनिया का सबसे अमीर बास्केटबाल खिलाड़ी बन गया। कुलपति डॉ पल्टा ने कहा कि हालांकि वे पहली बार एमजे कॉलेज आई हैं पर यहां का अनुशासन, यहां के टेस्ट और यहां के रचनात्मक नवाचार ने उन्हें प्रभावित किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप गर्व करें कि विश्वविद्यालय के 147 महाविद्यालयों में से तीसरे सबसे अच्छे कालेज में पढ़ रहे हैं।

99 प्रतिशत के फेर में न पड़ें छात्र : डॉ अभिषेक पल्लव
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपनी भाषा, अपने धर्म, अपनी संस्कृति पर गर्व करें. अपने जीवन को बहुआयामी बनाएं 99 प्रतिशत के फेर में न पड़ें। देखा गया है कि परीक्षाओं में 70 से 80 प्रतिशत अंक पाने वाले जीवन में ज्यादा सफल होते हैं। ऐसे विद्यार्थियों में असफलता को पचाने की ताकत होती है, वे तब भी आशावान बने रहते हैं जब जीवन संकट से घिर जाता है। संकटकाल में व्यक्ति अकसर अकेला होता है. इससे अकेले जूझने की शक्ति पैदा करना जरूरी है।

स्वामी विवेकानंद के जीवन से ले प्रेरणा : विजय साहू
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित क्रेडा के निदेशक विजय साहू ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानन्द के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हालांकि स्वामीजी का स्वतंत्रता आंदोलन में कहीं भी प्रत्यक्ष हस्तक्षेप नहीं था पर लगभग सभी विलक्षण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी किसी न किसी रूप में उनसे जुड़े हुए थे और प्रेरणा प्राप्त करते थे. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे विवेकानंद के जीवन से जुड़ी बारीकियों को ढूंढ कर उनका अध्ययन करें. इस विषय पर शोध का भी प्रयास करें. यह आपको अद्भुत ऊर्जा से भर देगा. उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर गंभीरता से तैयारी करें. उसे समय दें और अपनी ड्रीम जॉब हासिल करें. उन्होंने महाविद्यालय के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करते हुए उपलब्धियों पर बधाई भी दी.

विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ नृत्य, पौराणिक घटनाओं पर नृत्य नाटिका, आजादी का अमृत महोत्सव थीम पर देशभक्ति ओतप्रोत नृत्य प्रस्तुत किये। विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद, कालेज लाइफ, संवादहीनता आदि विविध विषयों पर नाटक की प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कुलपति के ऊर्जावान नेतृत्व ने महाविद्यालयों में नई उमंग का संचार किया है। उन्होंने कहा कि यदि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से संबद्ध सबसे ज्यादा महाविद्यालयों का नैक मूल्यांकन हो पाया है तो इसका पूरा श्रेय कुलपति और विश्वविद्यालय की टीम को जाता है।

पटना एम्स में बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू…. तीन को मिली पहली डोज… अब तक नहीं दिखे कोई साइड इफेक्ट
Breaking News : छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूलों में शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां, सरकार ने जारी किया आदेश
बालोद में शिक्षक की आत्महत्या पर भाजपा नेता मरकाम ने पूर्व मंत्री अकबर को घेरा, समाज ने की निष्पक्ष जांच की मांग
Rajim Kumbh 2025 : नए स्थल पर भव्य होगा मेला, मीना बाजार से लेकर पार्किंग व हेलीपैड तक की व्यवस्था
विश्व पर्यावरण दिवसः सांसे हो रही है कम आओ पेड़ लगाए हम…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टेलकम पाउडर कई कामों को बना सकता है आसान, जानिए इसके इस्तेमाल के 5 तरीके
Next Article Durg Breaking : स्वामी आत्मानंद स्कूल में हाफ ईयरली एग्जाम के नतीजे खराब, कलेक्टर ने प्राचार्य को हटाया

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?