ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टेलकम पाउडर कई कामों को बना सकता है आसान, जानिए इसके इस्तेमाल के 5 तरीके
Share
Notification Show More
Latest News
राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
October 27, 2026
विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज़ मेडल से किया गया सम्मानित
पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
October 27, 2026
प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा संरक्षण पर दिया गया जोर
मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक
October 27, 2026
भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

टेलकम पाउडर कई कामों को बना सकता है आसान, जानिए इसके इस्तेमाल के 5 तरीके

By Sonu Sahu Published January 27, 2023
Share
SHARE

आमतौर पर टेलकम पाउडर का इस्तेमाल त्वचा से नमी सोखने और रैशेज से बचने के लिए किया जाता है। हालांकि, यह एक मल्टी-टास्किंग प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल स्कैल्प से तैलीय प्रभाव दूर करने से लेकर वैक्सिंग के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। आप इसका इस्तेमाल अपने मेकअप को सेट करने और एक अच्छा मैट फिनिश लुक पाने के लिए भी कर सकते हैं। आइए आज इसके पांच बेहतरीन इस्तेमाल जानते हैं।

Contents
पलकों को बना सकता है घनाबतौर ड्राई शैंपू करें इस्तेमालवैक्सिंग के दर्द से मिलेगी राहतपसीने की दुर्गंध हो सकती है दूरचाफिंग से मिलेगा छुटकारा

पलकों को बना सकता है घना

अगर आपका आईलैश प्राइमर खत्म हो गया है तो टेलकम पाउडर की मदद से कुछ ही समय में आप अपनी पलकों को घना, भरा हुआ और खूबसूरत बना सकते हैं। यह आईलैश प्राइमर के रूप में कार्य कर सकता है और पलकों को लंबा दिखाने में सहायक हो सकता है। लाभ के लिए मस्कारा के दो कोट लगाने से पहले क्यू-टिप का इस्तेमाल करके अपनी पलकों पर थोड़ा टेलकम पाउडर लगाएं।

बतौर ड्राई शैंपू करें इस्तेमाल

ऑयली और ग्रेसी बाल डैंड्रफ और खुजली का कारण बन सकते हैं। हालांकि, इससे छुटकारा पाने के लिए रोजाना सिर धोना भी सही नहीं है। ऐसे में ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करना बेहतर है, लेकिन अगर आपके पास यह नहीं है तो आप इसकी जगह टेलकम पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाभ के लिए स्कैल्प पर थोड़ा टेलकम पाउडर छिड़कें और अच्छी तरह रगड़ें। अतिरिक्त पाउडर को मेकअप ब्रश से झाड़ दें।

वैक्सिंग के दर्द से मिलेगी राहत

वैक्सिंग अनचाहे बालों को हटाने में मदद कर सकती है और यह प्रक्रिया दर्दनाक हो सकती है। ऐसे में टेलकम पाउडर इस प्रक्रिया को कम दर्दनाक और चकत्तों से बचाने में मदद कर सकता है। इसके लिए वैक्स लगाने से पहले अपनी त्वचा पर थोड़ा टेलकम पाउडर लगाएं। टेलकम पाउडर अतिरिक्त नमी को अवशोषित करके वैक्स को बेहतर काम करने देता है, जिससे हर एक बाल आसानी से निकल जाता है।

पसीने की दुर्गंध हो सकती है दूर

पसीने की दुर्गंध को कम करने और अंडरआर्म्स को फ्रेश रखने के लिए गर्म और उमस भरे दिनों में टेलकम पाउडर एक बेहतरीन एंटी-पर्सपिरेंट है। यह नमी को अवशोषित करने में मदद करता है और पसीने के उत्पादन को कम करता है, जिससे फंगल संक्रमण भी रोका जा सकता है। इसके लिए अंडरआर्म्स या घुटनों के पीछे थोड़ा टेलकम लगाएं।

चाफिंग से मिलेगा छुटकारा

चाफिंग महिलाओं के बीच त्वचा से जुड़ी प्रमुख समस्याओं में से एक है और यह ज्यादा चलने, दौडऩे या एक्सरसाइज करने के दौरान हो सकती है। इसके कारण जांघों के बीच लाल, दर्दनाक और परतदार धब्बे हो सकते हैं। इसके लिए अपनी थाइज या अंडरआर्म्स के बीच थोड़ा टेलकम पाउडर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में समस्या का प्रभाव कम होने लगेगा।

You Might Also Like

राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक

भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति

Sonu Sahu January 27, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुंहासों से राहत पाने के लिए इन 5 तरीकों से इस्तेमाल करें हाइड्रोजन पेरोक्साइड
Next Article एमजे कालेज में वार्षिकोत्सव : कुलसचिव पाल्टा, एसपी पल्लव व क्रेडा सदस्य विजय साहू हुए शामिल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?