ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजधानी रायपुर में ऑटो एक्सपो, परिवहन विभाग दे रहा रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट… 3 दिन और मौका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

राजधानी रायपुर में ऑटो एक्सपो, परिवहन विभाग दे रहा रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट… 3 दिन और मौका

By Mohan Rao
Published: April 15, 2023
Share
राजधानी में आटो एक्सपो
SHARE

रायपुर। साइंस कालेज मैदान रायपुर में ऑटो एक्सपो का आयोजन किया गया है। ऑटो एक्सपो में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के  मंशा अनुरूप  आम जनता को ऑटो एक्सपो का  50 प्रतिशत रोड टैक्स में छूट का फायदा मिल रहा है । छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य है जिसने ऑटोमोबाइल्स सेक्टर की बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा करते हुए ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान सभी प्रकार के जीवन काल कर देय वाहनों की खरीदी पर रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट प्रदान की है। इसका राज्य के लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं। ऑटो एक्सपो 18 अप्रैल तक संचालित होगा, इसलिए अब अंतिम तीन दिन शेष रह गए हैं जिसमें लोग 50 फीसदी रोड टैक्स का लाभ ले सकते हैं।

संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने उद्योग-व्यापार क्षेत्र के लिए दूरगामी सोंच रखते हुए इससे पूर्व कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसके कारण ही देश भर मे कोरोनाकाल के दौरान जहां अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी वहीं छत्तीसगढ़ में न केवल यह अप्रभावित रहा बल्कि उत्तरोत्तर प्रगति भी की थी। इसमें ऑटो मोबाइल्स का सेक्टर भी शामिल था। विशेषकर रूरल मार्केट को जो छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों के कारण मजबूती मिली है उससे छत्तीसगढ़ में ऑटो मोबाइल्स व्यवसाय ने भी नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सरकार की कई पालिसी आज देश में रोल माडल बन चुके हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार की इस ऐतिहासिक सकारात्मक पहल का ऑटो मोबाइल्स सेक्टर में भी  पुरजोर स्वागत हुआ। रोड टैक्स पर 50 फीसदी छूट की बड़ी सौगात मिलने के बाद कारोबार के दृष्टिकोण से छत्तीसगढ़ का ऑटो एक्सपो देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। इस छूट से ऑटो एक्सपो के दौरान वाहन खरीदी करने वालों को बड़ा आर्थिक लाभ मिल रहा है वहीं ऑटो मोबाइल्स डीलर्स के व्यवसाय में वृद्धि हो रही है। ऑटोमोबाइल्स कंपनियों के शीर्ष अधिकारी जो दिल्ली-मुंबई से ऑटो एक्सपो में आए हैं उन्होंने भी स्वीकार किया कि राज्य सरकार का यह बड़ा निर्णय छत्तीसगढ़ ही बल्कि पूरे देश के लिए ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में आइकान साबित होगा।

रायपुर ऑटो मोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन ने कहा है कि ऑटो एक्सपो में सभी वाहनों की बिक्री पर 50 प्रतिशत रोड टैक्स में छूट प्रदान किये जाने की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय से सेक्टर का ग्रोथ आगामी दिनो परिलक्षित होगा। रायपुर ऑटो मोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक गर्ग व सचिव कैलाश खेमानी ने बताया कि इस छूट से वाहनों के मूल्य पर दोपहिया में 4 फीसदी और चार पहिया में 4.5 से 5 फीसदी तक का फायदा ग्राहक को हो रहा है जिससे 3 हजार से लेकर 10 लाख रुपए तक का लाभ उन्हे मिल रहा है। वर्ष 2022 में 24 मार्च से लेकर 14 अप्रैल तक की स्थिति में 800 कारें बिकी थीं,लेकिन इस वर्ष इसी अवधि में एक्सपो के कारण 3000 कारें बिकी हैं। आटो एक्सपो 2023 में आज की तारीख तक कुल 8125 वाहन बिक चुकी हैं।

जल जीवन मिशन: राज्य में 10 लाख से अधिक घरेलू नल कनेक्शन
व्यापारियों को जागरुक करने भिलाई चेंबर ने शुरू किया अभियान… कलेक्टर व एसपी हुए शामिल
दर्दनाक हादसा: अमरावती में नाव पलटी, एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत, आठ अभी भी लापता
300 अरब नहीं चुकाए तो पाकिस्तान की बत्ती गुल कर देंगे… चीनी कंपनियों ने दी खुली धमकी
आईपीएल में कोरोना: विराट की टीम का एक और खिलाड़ी कोविड-19 संक्रमित, अब बढ़ी आरसीबी कैप्टन की चिंता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 181 # 15 april 2023
Next Article सीएमएचओ अधिकारी जेपी मेश्राम ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण, पाई कई खामियां, कहा नियमों का करें पालन सीएमएचओ अधिकारी जेपी मेश्राम ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण, पाई कई खामियां, कहा नियमों का करें पालन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?