ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Earthquake: 24 घंटों में 6 बार कांपी धरती, दो तेज झटके तो 11 मिनट के अंतराल पर, जान-माल की कोई हानि नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Earthquake: 24 घंटों में 6 बार कांपी धरती, दो तेज झटके तो 11 मिनट के अंतराल पर, जान-माल की कोई हानि नहीं

By Om Prakash Verma
Published: June 18, 2023
Share
नेपाल में क्यों आते रहते हैं भूकंप के तेज झटके? बीती रात 75 मिनट में दो बार कांपी धरती, दहशत में लोग
नेपाल में क्यों आते रहते हैं भूकंप के तेज झटके? बीती रात 75 मिनट में दो बार कांपी धरती, दहशत में लोग
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पिछले 24 घंटों में करीब छह बार जमीन को कांपते हुए महसूस किया गया। इतना ही नहीं, जम्मू-कश्मीर में तो महज 11 मिनट के अंतराल पर ही लगातार दो भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में डर का माहौल है। हालांकि, खुशनसीबी की बात यह रही कि भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

कहां और कितने बजे महसूस किए गए झटके
– सबसे पहले भूकंप जम्मू-कश्मीर में शनिवार दोपहर 2 बजकर 3 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 3.0 थी।
– दूसरा झटका लेह में रात करीब 9 बजकर 44 मिनट पर महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 4.5 बताई जा रही।
– तीसरा झटका भारत-चीन बॉर्डर के पास जम्मू-कश्मीर के डोडा में रात 9 बजकर 55 मिनट पर आया, इस भूकंप की तीव्रता 4.4 थी। बता दें, पिछले पांच दिनों में डोडा जिले में यह सातवां भूकंप था।
– पूर्वोत्तर लेह में चौथा भूकंप महसूस किया गया। यह रविवार तड़के 2 बजकर 16 मिनट पर महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 4.1 बताई गई।
– वहीं, पांचवा और आखिरी झटका जम्मू-कश्मीर के कटरा में रविवार तड़के 3 बजकर 50 मिनट पर महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता भी दोबारा 4.1 ही रही
– छठा भूकंप रविवार सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर आया। लेह से 279 किमी उत्तर पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 4.3 बताई जा रही है।
(स्त्रोत- नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी)

इस साल कई बार कांपी धरती
भूकंप के बाद जान-माल के नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में इस साल कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दोपहर 2.03 बजे आए 3.0 तीव्रता के भूकंप का केंद्र जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ पहाड़ी रामबन जिला था। उन्होंने कहा कि भूकंप की गहराई 33.31 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.19 डिग्री पूर्वी देशांतर पर धरती की सतह से 5 किलोमीटर नीचे थी। इस दौरान घरों में दरारें भी देखने को मिली थी। अगर पिछले एक हफ्ते की बात की जाए तो खासकर डोडा, किश्तवाड़ और रामबन में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए।

Durg Breaking : पुलिस लाइन में आरक्षक की बाइक फूंक दी बदमाशों ने, जलकर राख हुई बाइक
भिलाई भाजपा कार्यालय में दिखी हरेली की धूम, विधायक रिकेश ने किया सुआ नृत्य
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने लॉन्च किया ई-पास, अब रेलवे कर्मी व अधिकारी ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेस महिला हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, भोपाल की टीम को टूर्नामेंट में 12-0 से हराया
जनगणना 2027 : डिजिटल तकनीक से होगी देश की गिनती, स्व-गणना पोर्टल से घर बैठे दर्ज करें अपना विवरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कही बड़ी बात, इमरजेंसी, देश के इतिहास का काला दौर मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कही बड़ी बात, इमरजेंसी, देश के इतिहास का काला दौर
Next Article Big News: अवैध रेत खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, नदारद रहें जिम्मेदारी अधिकारी और कर्मचारी Big News: अवैध रेत खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, नदारद रहें जिम्मेदारी अधिकारी और कर्मचारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?